मोबाइल पर आया एक मैसेज और एक लाख रूपय गायब
पथ्रोट थाने में हुआ अपराध दर्ज

परतवाडा/दि.29– ऑनलाइन बैंक ठगी की घटनाएं दिनोदिन बढने लगी है. तहसील के पथ्रोट गांव मे सायबर चोरो ने महावितरण के एक कर्मचारी को निशाना बनाने की घटना मालूम पडी है. मोबाईल पर आये एक संदेहस्पद मैसेज के बाद इस कर्मचारी के खाते में से 1 लाख रूपय गायब कर दिए गए. शिकायत के आधार पर 26 जून को पथ्रोट पुलिस ने अज्ञात सायबर अपराधी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार राजेश बुराडे, उम्र 42 पथ्रोट निवासी यह महावितरण में सेवारत है. उनका परसापुर स्टेट बैंक में खाता है. 24 जून को दोपहर डेढ से साढे तीन बजे के मध्य उनके मोबाइल पर एक अज्ञात मैसेज आयाथा. कुछ देर के बाद उन्होंने मोबाइल चेक किया तो उन्हें अपने खाते में से 1 लाख रूपय गायब होने की जानकारी मिली. उस दिन शनिवार होने से बेंक बंद रहने से बुराडे ने बैंक ने बैंक कर्मचारी से संपर्क कर तत्काल अपना खाता ब्लॉक करने को कहा और बाद में उन्होंने थाने जाकर रपट लिखाई. पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट और जालसाजी का अपराध दर्ज किया है. आगे पुलिस जांच कर रही है.





