राजस्थानी युवतियों में तीज धमाल का उत्साह चरम पर
माहेश्वरी युवती मंच का आयोजन, अमरावती मंडल मीडिया पार्टनर

* परसों माहेश्वरी भवन में त्यौहार मेला, विविध स्पर्धाएं
* युवतियां आयोजन को जोरदार बनाने जुटी
अमरावती/दि.28 – श्री माहेश्वरी पंचायत अंतर्गत माहेश्वरी युवती मंच ने समाज के तीज त्यौहारों को महत्व देते हुए परसों रविवार 30 अगस्त को सातुडी तीज उपलक्ष्य त्यौहार मेला ‘तीज धमाल’ का भव्य, सुंदरतम आयोजन किया है. जिसमें अनेक स्पर्धाएं तो होगी ही. सिंजारे की मेहंदी भी सजेगी और मिस और मिसेज तीज सहित अन्य उपहार होंगे. राजस्थानी समाज की सभी युवतियों, महिलाओं से तीज धमाल में अवश्य सम्मिलित होने और आयोजन का संपूर्ण आनंद लेने उत्साहित दिखाई पड रही है. युवती मंच को सभी ओर से जोरदार प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है. जिससे लगता है कि, परसों रविवार धनराज लेन स्थित श्री माहेश्वरी भवन में यह आयोजन परंपरा, मौज-मस्ती से सराबोर रहेगा. मेले में आने की कोई एंट्री फी नहीं है. उसमें सम्मिलित होनेवालों को ठेठ मारवाड का एहसास होने के साथ आधुनिकता में संस्कृति और परंपरा का सुंदरतम आभास होने का दावा युवती मंच ने किया है. आयोजन के मीडिया पार्टनर पश्चिम विदर्भ के अग्रणी दैनिक ‘अमरावती मंडल’ है. ‘अमरावती मंडल’ का राजस्थानी समाज संस्कृति के प्रत्येक आयोजन में महत्वपूर्ण एवं प्रभावी योगदान रहा है. इस बीच माहेश्वरी युवती मंच की पदाधिकारियों ने बताया कि, समस्त राजस्थानी समाज से जोरदार प्रतिसाद प्राप्त है. युवतियां बडे प्रमाण में रविवार के मेला उत्सव में आने उद्यत है. उसी प्रकार युवतियां भी माहेश्वरी मंच को नाना प्रकार के सुझाव दे रही है. जिससे रविवार का उत्सव और भी रोचक होनेवाला है.
आयोजन में अनुजा अशोक डागा, कोमल नितिन काकाणी, हितेश्री अनिल साबू, चैताली हर्षल राठी, आभा गोपाल सोनी, पलक आशीष राठी, आंचल ब्रजेश बजाज, दीपाली रोहित काकाणी, पायल सुमीत काकाणी, खुशी ब्रजेश बजाज भी सक्रिय सहयोग कर रही हैं. सभी सदस्य प्रचार-प्रसार से लेकर व्यवस्था एवं विभिन्न गतिविधियों को सुचारु रुप से संचालित करने में जुटी है. पूरी टीम का उत्साह देखते ही बन रहा है. नृत्य-संगीत, मेहंदी, गेम्स, शॉपिंग, फूड स्टॉल, सेल्फी पॉइंट, मिस एवं मिसेस तीज और सत्तू डेकोरेशन स्पर्धा जैसे आकर्षण से लगता है कि, परसों रविवार सुबह 10 बजे से ही सभी के कदम बरबस सक्करसाथ के पास स्थित श्री माहेश्वरी भवन की ओर जाएंगे.

* सहपरिवार पधारिए तीज धमाल मेले में
युवती मंच की अध्यक्षा भाविका गोपाल जाखोटिया ने रविवार 30 अगस्त के तीज धमाल-सावन उत्सव मेला के अमरावती में अपनी तरह के पहले आयोजन होने का दावा कर समस्त राजस्थानी बहनों, सखियों से अवश्य परिवार सहित पधारने का आवाहन किया है. उन्होंने कहा कि, प्रवेश की कोई एंट्री फी नहीं है. अत: माहेश्वरी भवन में सज रहे तीज मेले में सभी को अवश्य एवं उत्साह से आना ही चाहिए. भाविका जाखोटिया ने यह भी कहा कि, युवती मंच की सभी सखियां, पदाधिकारी और मार्गदर्शक भरपूर परिश्रम कर यह आयोजन कर रही हैं. दूसरे शब्दों में कहे, तो रविवार को माहेश्वरी भवन में मानों राजस्थान साकार होगा. मारवाड जैसी अनुभूती होने वाली है. उन्होंने मेले की खूबियां भी बतलाई. यह भी कहा कि, असल आनंद सभी के साथ और उत्साह से आने पर बढेगा. सभी सम्मिलित होंगे, धमाल मस्ती करेंगे. तीज की परंपरा के अनुसार सिंजारा मनाएंगे.

* समाज के साथ उत्सव मनाने का अवसर
युवती मंच की उपाध्यक्ष गौरी प्रशांत लढ्ढा ने बताया कि, तीज धमाल में युवतियों के लिए आकर्षक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां रखी गई है. यह आयोजन समाज के साथ अपना तीज उत्सव, सिंजारा मनाने का एक शानदार अवसर है. इसमें तो न चूकते हुए सम्मिलित होना ही चाहिए. सावन और तीज के पारंपरिक रंग के साथ मनोरंजन के भरपूर माहौल रहेगा. अत: सभी युवतियों को विशेषकर आना चाहिए. उनके हाथों में मेहंदी सजाई जाएगी. फिर वे सिंजारे के व्यंजनों का लुत्फ लेगी. सखी सहेलियों के साथ धमाल, मस्ती करेगी. आनंद लेगी. आनंद के क्षणों से जीवन की बोरीयत दूर होती है. हमारे उत्सवों के आयोजन का उद्देश्य भी यहीं तो है.

* मेहंदी, सिंगार, शॉपिंग
युवती मंच की सचिव खुशी अनिल पनपालिया ने कहा कि, परसों रविवार का आयोजन शानदार है, जोरदार है. मेहंदी, सिंगार, शॉपिंग, गेम्स, एक्सेसरिज जैसी कई सुविधाएं वहां युवती मंच ने राजस्थानी युवतियों, महिलाओं के लिए उपलब्ध करवाई है. पिछले पखवाडे भर से युवतियां आयोजन की एक-एक चीज के लिए दौडधूप कर रही है. जिससे लगता है कि, उनका परिश्रम सार्थक होने जा रहा है. खुशी पनपालिया ने युवतियों से सहपरिवार तीज धमाल में आने और भरपूर आनंद लेने का आवाहन किया.

* सत्तू डेकोरेशन भी बडा आकर्षण
युवती मंच की कोषाध्यक्ष रुपल बालगोविंद राठी ने बताया कि, सभी सहेलियां बडे दिनों से लगातार आपस में समन्वय रख कार्य कर रही है. जिससे स्पष्ट है कि, परसों का आयोजन धमाकेदार होनेवाला है. राजस्थानी अपने-आप में बडे सृजनात्मक होते हैं. प्रत्येक वार-त्यौहार को न केवल खुद सजते-संवरते, बल्कि अपने घर, दफ्तर को भी चाव से सजाते हैं. इसी सृजनात्मक कला को प्रोत्साहन देने सत्तू डेकोरेशन स्पर्धा रखी गई है. यह देशज कला का बेहतरीन उदाहरण कहा जा सकता है. प्रतियोगी 28 अगस्त की शाम तक अपने वीडियो भेज सकते हैं. रुपल राठी ने बताया कि, मंच की सभी युवतियां काफी उत्साहित है. निश्चित ही आयोजन को लेकर राजस्थानी समाज से अच्छा प्रतिसाद मिला है.

* रैम्प वॉक, तीज टैलेंट और स्पेशल राउंड
मंच की संयुक्त सचिव महिका गोपाल जाखोटिया ने बताया कि, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मिस एवं मिसेज तीज भी है. इस प्रतियोगिता में रैम्प वॉक, तीज टैलेंट और स्पेशल राउंड रहेंगे. जो स्पर्धा को रोचक बना देंगे. स्पर्धकों के साथ-साथ उपस्थित युवतियों, महिला वर्ग को मजा आ जाएगा. महिका ने बताया कि, निर्धारित तिथि तक इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवा सकती है. विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं. यह रविवार युवतियों के नाम रहेगा.

* सभी प्लेटफॉर्म से जोरदार प्रचार
युवती मंच की सोशल मीडिया हेड एकता दिलीप टावरी ने बताया कि, आयोजन का संपूर्ण मीडिया पार्टनर पश्चिम विदर्भ का नंबर वन अखबार अमरावती मंडल होने से निश्चित ही प्रत्येक राजस्थानी घर तक आयोजन का समाचार और डिटेल पहुंची है. उसी प्रकार तीज धमाल की सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी धमाकेदार एड कैम्पेन चल रहा है. जिसे बढिया रिस्पॉन्स प्राप्त है. सभी ओर से कार्यक्रम में आने के लिए उद्यत युवतियों के कॉल आ रहे हैं. रिस्पॉन्स आ रहे हैं. समाजबंधु-भगिनी अधिकाधिक रुप से भव्य आयोजन से जुडे हैं.

* सेल्फी पॉइंट और मनोरंजन आकर्षण
युवती मंच की शिक्षा एवं कौशल विकास प्रमुख साक्षी अनिल पनपालिया ने कहा कि, तीज धमाल में मजेदार गेम्स, एक्टीवीटिज, सेल्फी पॉइंट और मनोरंजन के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने है. बच्चे, युवतियों के लिए उत्सव में आनंद लेने के कई अवसर रहनेवाले हैं. ऐसे आयोजन से जुडने से ही आपका सही मायनों में व्यक्तित्व विकास होता है. हमारी परंपराओं का भी निर्वहन करने के साथ उसे मॉडर्न टच दिया जा सकता है, यह बात युवती मंच का यह आयोजन सिद्ध कर देगा, ऐसी आशा है.





