खेत में काम कर रहे किसान की लू से मौत

वरुड तहसील के सुरली ग्राम की घटना

वरुड /दि.23– वरुड तहसील के सुरली ग्राम के किसान प्रल्हाद तुलसीराम ब्राह्मणे की खेत में काम करते समय लू लगने से मृत्यु हो गई.
प्रल्हाद ब्राह्मणे हर दिन की तरह सुबह अपने खेत में गया था. दोपहर 12 बजे के दौरान परिवार के सदस्यों ने उसे फोन किया था. लेकिन दोपहर 3 बजे तक कोई प्रतिसाद नहीं मिला. इस कारण परिजन चिंतित हो गये और खेत में गये तब प्रल्हाद ब्राह्मणे मृतावस्था में पाये गये. यह देखते ही परिजनों की पैरों तले जमीन खीसक गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान व ग्रामवासी घटनास्थल की तरफ दौड पडे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए वरुड ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की है. मृतक किसान के पीछे पत्नी व दो बेटे, एक बेटी का परिवार है.

Back to top button