सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को विदाई, 15 कर्मचारियों की पदोन्नति पर पिपिंग सेरेमनी

अमरावती /दि.1- पुलिस आयुक्तालय में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पारिवारिक माहौल में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर पुलिस विभाग के 7 अधिकारियों को पदोन्नति मिलने पर पदोन्नति समारोह भी उनके परिवारों की मौजूदगी में संपन्न हुई.
सेवानिवृत्त होने वालों में पीएसआई विजय पांडुरंगजी शेंदारकर , जीपीएसआइ प्रवीण नारायणराव काले (विशेष शाखा), जीपीएसआई सेवकराम पाचु तोटे (पुलिस मुख्यालय), एएसआई नितिन दयाराम पेठे (विभाग एन.एच.), एएसआई संजय लक्ष्मण निंभोरकर, एएसआई केशव महादेवराव मालवे (गाडगेनगर) तथा एएसआई साहेबराव बलिराम गवई शामिल हैं. पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों का सम्मान करते हुए पुलिस महासंचालक की ओर से शुभकामना संदेश एवं प्रतीक चिह्न, शॉल, श्रीफल, पेंशन आदेश, सेवानिवृत्ति प्रमाणपत्र और सेवा प्रमाणपत्र प्रदान किए.
इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुभव का लाभ भविष्य में भी पुलिस विभाग को मिलता रहेगा. उन्होंने परिवार के मुखिया के रूप में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की. साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली राशि को निवेश करने से पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था की विश्वसनीयता की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी. उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सुविधाओं या अन्य मामलों में किसी प्रकार की परेशानी होने पर वे उनसे संपर्क कर सकते हैं.

* 15 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति
इसी कार्यक्रम में पुलिस आयुक्तालय के 7 पुलिस कांस्टेबलों को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर तथा 8 पुलिस नायकों को पुलिस कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति दी गई. उनके परिवारों की उपस्थिति में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई. पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया. उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं. वरिष्ठ कर्मचारियों को अपने अधीनस्थों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी ड्यूटी को प्राथमिकता देने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी. उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में डीसीपी शाम घुगे, डीसीपी यशवंत सोलंके, डीसीपी मुख्यालय प्रांजलि सोनवणे, प्रशासनिक अधिकारी सविता ढेवले तथा वेलफेयर ब्रांच के पुलिस निरीक्षक नीलेश करे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

Back to top button