चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
चांदुर बाजार पुलिस की कार्रवाई

चांदूर बाजार/दि.1- चांदूर बाजार शहर में चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़कर उसके पास से चाकू बरामद किया. यह कार्रवाई 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
पुलिस को सूचना मिली थी कि चांदूर बाजार क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है. सूचना मिलते ही थानेदार आधारसिंह सोनवणे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की. तलाशी के दौरान एक व्यक्ति चांदूर बाजार बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल पर बैठा लोगों को चाकू दिखाकर आतंक फैलाते हुए मिला. पुलिस जवान ज्ञानेश्वर गवई (ब.क्र. 972) ने उसका पीछा कर उसके हाथ से चाकू छीन लिया और उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 4 व 25 के तहत मामला दर्ज किया है. थानेदार आधारसिंह सोनोनेे के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल रोशन चव्हाण व उनके सहयोगी मामले की आगे जांच कर रहे हैं.





