40 हजार करोड की ऐतिहासिक कर्जमाफी से किसानों को मिली बडी राहत
सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने महायुति सरकार के प्रति जताया आभार

अमरावती/दि.13- राज्य की महायुति सरकार ने किसानों को राहत देने हेतु 40 हजार करोड रूपयों की कर्जमाफी घोषित की है. यह राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बडी कर्जमाफी हैै. जिससे किसानों को सभी मायनों में काफी बडी राहत मिलनेवाली है. इस आशय का प्रतिपादन करते हुए राज्य सभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व महायुति सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय के चलते राज्य के लाखों किसान कर्ज के बोझ से मुक्त हो जायेंगे.
सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि राज्य के जिन किसानों का 4 से 5 लाख रूपयों का कर्ज बकाया है. उनके कर्ज की बैंक स्तर पर एक ही समय प्रक्रिया करते हुए कर्ज को पूरी तरह से माफ किया जायेगा तथा कर्जमाफी के लिए किसानों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पडेेेंगे. या किसी लंबी चौडी प्रक्रिया का पालन भी नहीं करना पडेगा. बल्कि किसानों को संबंधित बैंक कार्यालय में जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करनी है तथा सरकार ने कर्जमाफी की पध्दति को काफी सुलभ कर दिया है. यह अपने आप में स्वागतयोग्य निर्णय हैं. क्योंकि महाराष्ट्र के राजनीतिक व कृषि क्षेत्र के इतिहास में 40 हजार करोड रूपयों से अधिक रकम वाली इतनी व्यापक कर्जमाफी इससे पहले किसी भी राज्य सरकार द्बारा नहीं दी गई है. यह निर्णय केवल राजनीतिक नहीं है. बल्कि यह किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करनेवाला और उन्हें नये आत्मविश्वास के साथ खेती किसानी करने में सक्षम बनानेवाला निर्णय साबित होगा.
सांसद अनिल बोंडे के मुताबिक महायुति सरकार के इस किसान हितकारी निर्णय के चलते राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद आनंददायक वातावरण निर्माण हुआ है. क्योंकि विगत अनेक वर्षो से कर्ज के बोझतले रहनेवाले किसानों को इस निर्णय के चलते काफी बडी राहत मिलनेवाली है. यही वजह है कि राज्य के गांव-गांव में रहनेवाले किसानों द्बारा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा महायुति सरकार के प्रति आभार ज्ञापित किया जा रहा है तथा कई स्थानों पर पेढे बांटकर ढोलताशे के साथ इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है.





