चोरी की जुपिटर मोपेड समेत दो आरोपी गिरफ्तार
अमरावती क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

अमरावती /दि.13- अमरावती शहर की क्राइम ब्रांच ने दोपहिया वाहन चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए चोरी की जुपिटर मोपेड के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की बजाज जुपिटर मोपेड बरामद की है. पुलिस आयुक्त राकेश ओला के निर्देशानुसार शहर में दोपहिया वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अतुल वर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार आरोपियों के नाम लक्ष्मीनगर निवासी श्रेयर पंडस रौराले (19) और कपिलवस्तु नगर निवासी नयन गोपाल गोपाले (19) है.
जानकारी के मुताबिक गाडगे नगर पुलिस थाना में दर्ज मामले की जांच के दौरान 11 जुलाई को क्राइम ब्रांच को गोपनीय जानकारी मिली कि दो युवक विद्या भारती कॉलेज के सामने चोरी की बाइक के साथ खड़े हैं. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 6 जुलाई की रात गाडगे नगर क्षेत्र में एक मकान के सामने खड़ी बजाज जुपिटर मोपेड चोरी की थी. पुलिस ने उनके कब्जे से एमएच-27/डीसी-4979 नंबर की बजाज जुपिटर मोपेड जब्त कर ली. बरामद वाहन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है. इसके साथ ही गाडगे नगर थाना में दर्ज वाहन चोरी का मामला सुलझा लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम लक्ष्मीनगर निवासी श्रेयर पंडस रौराले (19) और कपिलवस्तु नगर निवासी नयन गोपाल गोपाले (19) है. दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गाडगे नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे, पुलिस उपायुक्त प्रांजलि सोनवणे, सहायक पुलिस आयुक्त कैलास पुंडकर तथा पुलिस निरीक्षक अतुल वर के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी.





