ससुर ने दामाद को उतारा मौंत के घाट

नेर तहसिल के कोलुरागांव में ‘सैराट’, प्रेम विवाह का खुनी अंत

यवतमाल/दि.16- यवतमाल जिले की नेर तहसिल अंतर्गत कोलुरा गांव में ससुर व दामाद के बीच चल रहे पारिवारीक विवाद का अंत हत्या की रक्तरंजीत वारदात के साथ हुआ. जब ससुर ने तैश में आकर अपने दामाद को अपने ही हाथों मौत के घाट उतार दिया. यह घटना बुधवार 15 जुलाई को घटित हुई.
विशेष उल्लेखनिय है कि, रामनाथ किसन कवडे(60, कोलुरा) ने अपनी बेटी के प्रेम विवाह को स्विकार किया था. परंतु दामाद शंकर मसाराम मस्के (35, कुंभारी, तहसील पुसद) व्दारा बेटी के साथ की जा रही प्रतारना के चलते दोनों परिवारों में विवाद वाली स्थिति बनी हुई थी. और इसी वजह के चलते रामनाथ कवडे ने बीच रास्ते में कुल्हाडी से सपासप वार करते हुए शंकर मस्के को मौत के घाट उतार दिया.
जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई को भी शंकर मस्के और उसकी पत्नी के बीच जमकर झगडा हुआ. जिसके चलते शंकर की पत्नी कोलुरा गांव स्थित अपने माईके चली गई. जिसके बाद पत्नी को समझा बुझाकर वापिस ले जाने हेतू शंकर भी कोलुरा गांव पहुंचा. जहां पर गांव में स्थित मंदिर के पास ससुर रामनाथ कवडे व दामाद शंकर मस्के के बीच दुबारा शाब्दिक विवाद हुआ और झगडा तेज हो गया. इसी समय गुस्से में आकर रामनाथ कवडे ने अपने पास रहनेवाली तेज धारदार कुल्हाडी से शंकर के गले व पीट पर सपासप वार किए. जिसके चलते शंकर बुरी तरह घायल होकर गिर पडा और उसकी मौके पर ही मौंत हो गई.
पुलिस व्दारा की गई जांच में पता चला कि, शंकर मस्के ने रामनाथ कवडे की बेटी के साथ प्रेम विवाह किया था. शुरूवात में दोनों का संसार काफी अच्छे से चला. और फिर दोनों पती-पत्नी नेर के अशोकनगर में किराए से रहने लगे. परंतु इसी दौरान शंकर को शराब पिने की लत लग गई और वह शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ अकसर ही मारपीट किया करता था. जिसकी शिकायत शंकर की पत्नी ने अपने पिता से की थी.

Back to top button