अश्लील हरकतें करते पकडे गए पांच युवा जोडे

गोपालनगर के कैफे इटालियस पर पुलिस का छापा

* महिला सेल ने की छापामार कार्रवाई, मचा हडकंप
अमरावती/दि.13 -स्थानिय राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालनगर परिसर में आज दोपहर उस समय हडकंप व हंगामे वाली स्थिती बनी जब शहर पुलिस की भरोसा सेल की टीम ने इस परिसर में स्थित कैफे इटालियस पर छापा मारकर वहां अश्लील हरकतें करते पांच युवा जोडों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के बाद यह जानकारी सामने आयी कि, कैफे इटालियस में युवा जोडों को बैठने हेतु 250 रूपये प्रतिघंटे के हिसाब से जगह उपलब्ध करायी जाती थी और इस एक घंटे के दौरान उन्हें एक बार चाय-पानी भी उपलब्ध कराया जाता था. इस कैफे के अंदर कई युवा जोडे एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे रहने के दौरान अपने-अपने पार्टनर के साथ गलबहियां करने के अलावा कई बार कुछ अश्लील हरकतें भी करते थे. जिसके बारे में जानकारी एवं शिकायतें मिलने के चलते भरोसा सेल की टीम ने आज इस कैफे पर छापामार कार्रवाई की तो वहां पर पांच युवा जोडे एक-दूसरे के साथ अश्लील हरकते करते दिखाई दिए. जिसके चलते भरोसा सेल ने पांच युवकों व पांच युवतियों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही कैफे के संचालक अमोल राहुल सूर्यवंशी (36, कांग्रेसनगर) को हिरासत में लेते हुए राजापेठ पुलिस के हवाले किया. खास बात यह भी है कि, मौके से कब्जे में लिए गए युवक-युवतियों के कुछ के अल्पवयीन रहने की जानकारी सामने आयी है.
यह कार्रवाई महिला सेल की पीआय ज्योति विल्हेकर व एपीआय मेघाली गावंडे के नेतृत्व में मपोकां पूजा सपकाल, नंदिनी वरठे व रजनी घावले तथा पोकां गजानन सातंगे द्वारा की गई. मामले में आगे की जांच जारी है.

Back to top button