अमरावती विधान परिषद चुनाव के लिए
प्रवीण पोटे के 30 व हर्षजीत देशमुख के 20 सूचक

* भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे ने 3 सेट में डाला है नामांकन
* कांग्रेस प्रत्याशी हर्षजीत देशमुख ने नामांकन के 2 सेट डाले
* वंचित प्रत्याशी नीलेश विश्वकर्मा व निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत महल्ले का एक-एक सेट में नामांकन
अमरावती/दि.3- अमरावती के स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की सीट के लिए चुनावी मैदान में रहनेवाले भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोटे पाटिल, कांग्रेस प्रत्याशी हर्षजीत देशमुख, वंचित बहुजन आघाडी के प्रत्याशी डॉ. नीलेश विश्वकर्मा एवं निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत महल्ले द्बारा अपनी दावेदारी को लेकर प्रस्तुत किए गये नामांकन गत रोज भी तत्काल प्रक्रिया में वैध पाए गये है. जिसके चलते इन चारों प्रत्याशियों की चुनावी मैदान में अब वैध दावेदारी हैं. ऐसे में इस बात को लेकर उत्सुकता जा रही है कि इन चारों प्रत्याशियों के नामांकन में सूचक के तौर पर किन- किन निकाय सदस्यों के नाम दर्ज है. यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडने के इच्छुक प्रत्याशी द्बारा पेश किए जानेवाले नामांकन में स्थानीय निकायों के कम से कम 10 सदस्यों का समर्थन सूचक के तौर पर रहना आवश्यक होता है. जिसके बाद संबंधित प्रत्याशी की दावेदारी को वैध माना जाता है.
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल ने तीन अलग-अलग सेट में तीन नामांकन आवेदन प्रस्तुत किए है और नामांकन के प्रत्येक सेट में 10-10 अलग-अलग निकाय सदस्यों के नाम सूचक के तौर पर दर्ज है. यानी प्रवीण पोटे पाटिल की दावेदारी का सूचक के तौर पर 30 निकाय सदस्यों यानी नगरसेवकों द्बारा अनुमोदन किया गया. यह अमरावती निकाय से इस समय हो रहे विधान परिषद के चुनाव सूचकों की सर्वाधिक संख्या है. जिनमें अमरावती महानगरपालिका के महापौर श्रीचंद तेजवानी, सभागृह नेता चेतन गावंडे, स्थायी सभापति अविनाश मार्डीकर तथा पार्षद आशीष अतकरे, विनोद तानवेंस, स्वाती कुलकर्णी, माधुरी ठाकरे, लता देशमुख, वंदना मडगे, पंचफुला चव्हाण, रवीना हर्षे, नूतन भुजाडे, गुड्डू उर्फ प्रशांत धर्माले, प्रमोद महल्ले, चंदु उर्फ चंद्रकांत खेडकर, बंडु उर्फ प्रदीप हिवसे, भोजराज काले, अर्चना पाटिल, रतन डेंंडुले व मीनल सवई सहित धामणगांव रेलवे नगर परिषद के भाजपा पार्षद नरेंद्र चौधरी, मंजिरी भोगे, दर्शन राठी, हेमकरण काकरिया, मनीषा शिरभाते, गोपाल द्बिवेदी, गिरीश मुंदडा, रवि कुकरेजा, काजल उपरीकर व प्रियंका जवंजाल का समावेश है.
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हर्षजीत देशमुख द्बारा नामांकन के दो सेट प्रस्तुत किए गये है तथा दोनों सेट में 10-10 ऐसे 20 सूचकों के नामों का समावेश है. जिसमें से नामांकन के पहले सेट में सूचक के तौर पर चिखलदरा के नगराध्यक्ष शे. अब्दुल शे. हैदर सहित नगरसेवक भाग्यश्री नीलेश अढाउ, मो. निसार मो. शौकीन, तमन्ना शेख बिराम, मो. शबाना नासिर, प्रमोद पंजाबराव नाईक, दयाराम रामू सावलकर, रामवती बुदला सावलकर, शिवकन्या राजेंद्र वरघट, स्वीटी किरण कासदेकर तथा दूसरे सेट में कीर्ति राहुल इमले, अनिस शेख मो. गफुर, पूनम प्रफुल कोकाटे, प्रियंका सतपाल वरठे, कल्पना राजकुमार लाजेंवार, ज्योत्सना अमोल अवसे, मो. रियाज मो. मुमताज, अलमासबी शेख हारूण, प्रांजली राहुल गुल्हाने व शीला अरूण वाडेकर के नाम दर्ज है.
इसके अलावा वंचित बहुजन आघाडी की ओर से प्रत्याशी रहनेवाले डॉ. नीलेश विश्वकर्मा ने अपनी दावेदारी के लिए नामांकन का एक सेट दाखिल किया है. जिसमें सूचक के तौर पर चांदुर रेलवे की नगराध्यक्ष प्रियंका विश्वकर्मा व नांदगांव खंडेश्वर की नगराध्यक्ष प्राप्ती मारोटकर सहित नगरसेवक हर्षल अशोकराव वाघ, सुमेध बाबाराव सरदार, अरिहंत भारत गेडाम, सीमा आशीष खाकसे, माधुरी नागेश पुसाम, प्रीति दिवाकर भुरभुटे व रूकसाना अली एजाज अली के नाम दर्ज है.
वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एक सेट में अपना नामांकन प्रस्तुत करनेवाले प्रशांत महल्ले की दावेदारी का सूचक के तौर पर निकाय सदस्य सागर प्रयागराव कोकाटे, कमरून्निसा शब्बीर शेख, कविता दिलीप गवई, स्नेहा शिवाजी देशमुख, मंदा दादा इंगले, मो. असलम मो. अहमद, मारिया अंजुम मो. अफजल, मो. शब्बीर शेख हातम, कतिजा बानो हुसैन खान व शाहीन परवीन अब्दुल रशीद के नाम दर्ज है.
इन सबके अलावा अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की सीट के लिए हिंगोली-परभणी के पूर्व विधायक विप्लव बाजोरिया द्बारा भी अपनी दावेदारी पेश की गई थी. जिनके नामांकन पत्र में सूचक के तौर पर अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद के 10 नगरसेवकों के नाम दर्ज थे. परंतु नामांकन पत्रों को लेकर कोई पडताल के दौरान पूर्व विधायक बाजोरिया द्बारा दिए गये शपथपत्र में रूकी रहने के चलते बाजोरिया के नामांकन को खारिज कर दिया गया है. जिसके चलते पूर्व विधायक बाजोरिया अब चुनावी रेस से बाहर हो गये.





