परसों शहर में विशाल मशाल मार्च

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष जाखड आएंगे

* प्रदेश उपाध्यक्ष संकेत कुलट ने दी जानकारी
* नीट पेपर लीक का विरोध
अमरावती /दि.3- नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के परचे लीक होने से लाखों विद्यार्थियों के साथ अन्याय होने के कारण नैशनल स्टुडंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने परसों 5 जून को शाम 5.30 बजे इर्विन चौक से जयस्तंभ तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप मशाल मोर्चा निकालने की घोषणा की है. जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड, प्रदेशाध्यक्ष सागर सालुंखे, उपाध्यक्ष संकेत कुलट और अमरावती अध्यक्ष सर्वेश खांडे करेंगे. यह घोषणा आज दोपहर मराठी पत्रकार भवन में आयोजित पत्र परिषद में दी गई.
* प्रधान का इस्तीफा मुख्य मांग
एनएसयूआई ने कहा कि, मशाल मोर्चे का आयोजन देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग और एनटीए बर्खास्त करने की मांग लेकर किया जा रहा है. विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में सहभागी होने का आवाहन एनएसयूआई ने इस समय किया. कांग्रेस के छात्र संगठन ने आंदोलन संबंधी भूमिका स्पष्ट करने के लिए यह पत्र परिषद आयोजित की गई थी. उन्होंने दावा किया कि, मोर्चे में नीट विद्यार्थी, उनके अभिभावक और सामाजिक संगठन भी सहभागी होंगे.
* इनकी रही उपस्थिति
उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा नीलेश गुहे, वैभव वानखडे, उत्कर्ष देशमुख, रितेश पांडव, राहुल येवले, शैलेश कालबांडे, नितिन काले, परीक्षित जगताप, अनिकेत ढेंगले, नीतेश वानखडे, फिरोज शाह, योगेश बुंदिले, रोशन पिठेकर, गुड्डू हमीद, भाविका राका, शिवानी पारधी, स्वराज पोटे, वेदांत ठाकरे, सौम्य सोनार, वेदांत केने, आदित्य साखरे, संकेत साहू, वैभव भोरे पत्रकार परिषद में उपस्थित थे.
* विद्यार्थियों से अन्याय का निषेध
एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि, नीट परीक्षा पेपर लीक के कारण देश के 23 लाख विद्यार्थियों को दोबारा एक्झाम टेंस से गुजरना होगा. शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे को आघात लगा है. मामला बहुत गंभीर है. देश के शिक्षा मंत्री धमेर्र्ंद्र प्रधान को त्यागपत्र देना चाहिए अथवा पीएम मोदी को उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल देना चाहिए, ऐसी मांग भी एनएसयूआई ने बुलंद की.

Back to top button