चारपहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
धामणगांव रेल्वे तहसील की घटना

धामणगांव रेल्वे/दि.1- धामणगांव शहर के बायपास रोड के पास देवा ढाबे के निकट शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रहे चारपहिया वाहन ने मोटर साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. इस सडक हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक यवतमाल जिले के बाभुलगांव तहसील के कोपरा जारकर से अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद वापिस दुपहिया पर सवार होकर तीन लोग घर लौट रहे थे. इस दौरान देवा ढाबे के पास तेज रफ्तार से आ रहे चारपहिया वाहन ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दुपहिया सवार तीनोें लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों के नाम महादेव नेवारे (50), महादेव नागापुरे (60) और प्रणय धुर्वे (24) है. परिसर के नागरिकों ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घायलों को धामणगांव के ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मामले की जांच दत्तापुर पुलिस आगे कर रही है.





