सोलर पैनल के नाम पर जालसाजी का मामला उजागर

मलकापुर निवासी सुनिल टाके की खिलाफ अपराध दर्ज

* ग्रामीण अपराध शाखा कर रही मामले की जांच
* नांदगांव खंडेश्वर के बस स्टैंड परिसर की घटना
अमरावती/दि.16- जिले के नांदगांव खंडेश्वर स्थित बस स्टैंड परिसर में एक झेरॉक्स दुकानदार के साथ रहनेवाले अपने परिचय का फायदा उठाते हुए सुनिल विश्वेश्वर टाके (40, मलकापुर, जिला बुलढाणा) ने गांव के कई लोगों को ज्यादा हॉर्स पावर वाले सोलर पैनल दिलाने का झांसा देते हुए उनके साथ करीब 4 लाख रुपयो की आर्थिक जालसाजी की. जिसे लेकर सोमेश्वर झेरॉक्स एंड ऑनलाइन सेंटर के संचालक सुरज सुभाषराव आडकिने (टोंगलाबाद, नांदगांव खंडेश्वर) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने सुनिल टाके के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (5), 318 (2) व 318 (4) के तहत अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच करनी शुरू की हैं. साथ ही सुनिल टाके द्बारा किए गए जालसाजी का शिकार हुए लोगों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने का आवाहन भी किया.
इस संदर्भ में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक सुरज आडकिने के झेरॉक्स सेंटर पर सरकार की ओर से निकलनेवाली योजनाओं को लेकर नागरिकों के ऑनलाइन फॉर्म भरकर दिए जाते है. जिसके चलते क्षेत्र के कई किसानों ने सरकार द्बारा चलाई जानेवाली सौर पैनल योजना का लाभ मिलने हेतु इस ऑनलाइन सेंटर पर पहुंचकर अपने आवेदन भरे थे. जिनसे सुनिल टाके ने संपर्क करते हुए ज्यादा हॉर्स पॉवर वाले सोलर पैनल दिलाने की बात कहते हुए नगद सहित फोन पे के जरिए पैसे लिए और सोलर योजना का लाभ मंजूर कराने की बात कहीं. यह बात ध्यान में आते ही झेरॉक्स सेंटर के संचालक सुरज आडकिने ने तुरंत ही नांदगांव खंडेश्वर पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर नांदगांव खंडेश्वर पुलिस सहित ग्रामीण अपराध शाखा ने मामले की जांच पडताल करनी शुरू की.

Back to top button