छात्राओं ने किया बीज वर्गो पर किसानों का मार्गदर्शन
श्री शिवाजी कृषी महाविद्यालय रावे कार्यक्रम अंतर्गत आयोजन

फत्तेपुर/दि.31– डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषी विद्यापीठ अंतर्गत श्री शिवाजी कृषी महाविद्यालय अमरावती के रावे कार्यक्रम अंतर्गत 23 जुलाई को किसानों के लिए छात्राओं द्बारा बीज वर्ग विषय पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में किसानों को न्युक्लियस बीज, ब्रीडर बीज, फाउंडेशन बीज एवं प्रमाणित बीज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही गुणवत्ता पूर्ण बीजों के उपयोग, बीज उत्पादन तथा बीज प्रमाणिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. छात्राओं ने किसानों को आर्थिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्तावाले बीजों का उपयोग करने की सलाह दी.
किसानों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बीज चयन व उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पुछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों में गुणवत्तापूर्ण बीजों के प्रती जागरूकता बढाना तथा आधुनिक कृषी तकनिकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था.इस समय संयुक्ता जावरे, ऋतुजा इंगले, गायत्री ग्रेसपुंजे, प्राची फुल्लुके, मनश्री कमले, वैष्णवी कदम छात्राएं उपस्थित थी.





