गौरक्षा समिति की धामणगांव में भव्य बाइक रैली
गौमाता के जयकारे से गूंज उठी नगरी

धामणगांव रेलवे/दि.28– गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने, बढती गौ हत्या रोकने, गौ तस्करी पर कडे कानून क्रियान्वित करने की मांग लेकर सार्वजनिक गौ रक्षा सेवा समिति ने सोमवार शाम धामणगांव नगरी में भव्य बाइक रैली निकाली. युवा वर्ग उत्साह से न केवल बाइक रैली में सहभागी हुआ. बल्कि भारत माता की जय और गौ माता के जयघोष से संपूर्ण धामणगांव नगरी को गुंजायमान कर दिया गया था. छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से प्रमुख मार्ग होते हुए रैली तहसील कार्यालय पहुंची. जहां राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम निवेदन दिया गया.
सैकडों की उपस्थिति ने रैली का उत्साह बढा दिया था. गौ माता की जय, गाय बचाओ, राष्ट्र बचाओ, भारत माता की जय, वंदे मातरम के घोष ने वातावरण को गौ भक्ति से परिपूर्ण कर दिया था. निवेदन देते समय डॉ. आशीष सालनकर, गौरक्षण संस्था के अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, उपाध्यक्ष गिरीश मूंधडा, राजकुमार केला, किन्नर गुरू जारा दीदी, बरखा दीदी, सना दीदी और सैकडों की जोशपूर्ण उपस्थिति रही.
राष्ट्रमाता घोषित करें
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाएं. निर्णय का शीघ्र क्रियान्वयन किया जाए. गौ माता का संगोपन और संरक्षण सरकार ने कानूनन बना देने पर ही गौवंश सुरक्षित रह सकेगा. ऐसी प्रतिक्रिया तहसीलदार प्रफुल्ल देशमुख को निवेदन देने पश्चात बडे प्रमाण में गौमाता का संगोपन करनेवाले डॉ आशीष सालनकर ने दी.





