चांदूर रेल्वे स्टेशन में धूमधाम से मनाया भीम जयंती महोत्सव
एकता बाइक रैली, भीम गीतों, कराओके आर्केस्टा

टिमटाला/दि.28– चांदूर रेल्वे स्टेशन में रेल कर्मचारी द्वारा ऐतिहासिक, प्रथमत: भव्य, सार्वजनिक स्तर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की 135 वीं जयंती मनायी गई. टिमटाला, मालखेड, चांदूर रेल्वे, दिपोरी , धामनगांव रेल्वे, तलनी तथा पुलगांव सेक्शन के डल/ डीं रेलवे कर्मचारी संघठन तथा ऑल इंडिया एस. सी./एस. टी. रेल्वे एम्पलाइज एसोसिएशन धामनगांव/चांदूर रेल्वे शाखा के संयुक्त तत्वाधान से जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे सु. 10 बजे बुद्ध वंदना तथा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी को अभिवादन किया गया.
दोपहर 3 से श्याम 6 तक मिनी भीमगीत कराओके आर्केस्ट्रा आयोजित किया गया था. समता सैनिक दल मार्गदर्शक संजय जी मोखडे इनके उपस्थिति में बुद्ध वंदना तथा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी को मानवंदना/अभिवादन किया गया. चांदूर रेल्वे स्टेशन से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्टेच्यू नगर परिषद और बालासाहेब ठाकरे चौक चांदूर रेल्वे तक रेल कर्मचारियों ने भव्य एकता बाईक रैली निकाली. नगर परिषद चांदूर रेल्वे में स्थित महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के स्टेच्यू को मा. निकेश जी ऊके (ऑल इंडिया एस. सी./एस. टी. रेल्वे एम्पलाइज एसोसिएशन, मुंबई झोन, अति. सचिव एवं नागपुर मंडल सचिव) इनके द्वारा फुल माला अर्पण कर महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी को सभी कर्मचारी द्वारा अभिवादन किया गया.
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से भूषण जी गवई, भीमराव जी गणवीर, सुरज जी सहारे एवं उमेश जी कांबले द्वारा किया गया.
कार्यक्रम की प्रास्ताविका भीमराव जी गणवीर इन्होंने की. एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष निकेश जी ऊके इनके द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन करते हुए कर्मचारियों की एस सी/एस टी रेल्वे कर्मचारी एकता, सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए लड़ने पर जोर दिया गया. भीमगीत एवं समाज प्रबोधन गायक मनोज जी राऊत इनके द्वारा भीमगीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागपुर मंडल से आए पदाधिकारी तथा टिमटाला, मालखेड, चांदूर रेल्वे, दिपोरी, धामनगांव रेल्वे, तलनी तथा पुलगांव से रेल कर्मचारी उपस्थित थे. रेल सेवा में अभूतपूर्ण योगदान के लिए तथा पदोन्नति और सेवा निवृत्त हुए रेल कर्मचारियों को एवं सामाजिक कार्य में अग्रसर स्थानिक गैर कर्मचारी व्यक्ति/संगठन को प्रेरणा, प्रोत्साहन के लिए डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया. चांदूर रेल्वे के गरीब विद्यार्थियों के लिए/स्थानिक लायब्रेरी को एस सी/एस टी रेल कर्मचारी संघठन/ ऑल इंडिया एस सी एस टी रेल्वे एम्पलाइज एसोसिएशन धामनगांव/ चांदूर रेल्वे शाखा द्वारा स्पर्धा परीक्षाओं के किताबें भेंट का प्रावधान रखा गया. एस सी/ एस टी रेल्वे कर्मचारी संगठन/
ऑल इंडिया एस सी एस टी रेल्वे एम्पलाइज एसोसिएशन धामनगांव/चांदूर रेल्वे शाखा की टी शर्ट तथा उपस्थित रेल कर्मचारी को ऑल इंडिया एस सी एस टी रेल्वे एम्पलाइज एसोसिएशन की ओरसे 1 कैप, 1 पेन भेंट किया गया. एवं भव्य भोजनदान की व्यवस्था पूरे कार्यक्रम में देखी गई. कर्मचारी, यात्री तथा स्थानिक सामाजिक लोग, अनुयाई की बड़ी संख्या में सुरुचि भोजन तथा पूरे कार्यक्रम में शामिल होते हुए देखे गए . संगीतमय भीमगीतों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. उमेश जी कांबले द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया.





