वीर प्रताप मंडल में माता रानी की भव्य स्थापना

ढोल-ताशे के निनाद में लाई गई प्रतिमा

गेट के भीतर परसों से दुर्गोत्सव की धूम
अध्यक्ष सागर चांडक और पदाधिकारियों के हस्ते स्थापना आरती
अमरावती/दि.12 – सराफा प्रताप चौक स्थित वीर प्रताप दुर्गा मंडल में रविवार शाम बडे ही धूमधाम से और माता रानी के गगनभेदी जयघोष के साथ भव्य प्रतिमा की स्थापना पं. वसंत महाराज दवे, प्रफुल्ल दवे, जुगल महाराज दवे के मंत्रोच्चार के साथ की गई. अध्यक्ष सागर चांडक और पदाधिकारियों ने स्थापना आरती कर ढोल-ताशे के निनाद पर झूमकर आनंद व्यक्त किया. पं. वसंत महाराज के मुखारविंद से लक्ष्मी पाठ और अन्य दुर्गा स्तुति ने संपूर्ण प्रताप चौक परिसर को भक्तिमय बना दिया था.
वीर प्रताप मंडल में इस वर्ष गंगा अवतरण की भव्य झांकी प्रस्तुत की जा रही है. पिछले सप्तराह भर से झांकी का निर्माण किया गया है. उसी प्रकार जवाहर गेट के भीतर शानदार रोशनाई की गई है. जिससे बिलकुल नए प्रकार की अद्भूत लायटिंग यहां साकार की हैं इंदौर के राजकुमार जैन.
उल्लेखनीय है कि, वीर प्रताप मंडल अपनी पौराणिक कथाओं पर आधारित झांकियों के लिए सर्वत्र प्रसिद्ध है. नवरात्रि में लाखों दर्शनार्थी उमडते हैं. अत: मंडल भी सभी प्रबंध और सुविधा श्रद्धालुओं के लिए करते हैं. भाविकों के लिए भव्य प्रसादी का प्रबंध भी नवरात्रि दौरान होता है. मंडल यहां पधारे सभी श्रद्धालुओं की सेवा-सुविधा के लिए प्रयत्नशील है.
इस अवसर पर अध्यक्ष सागर चांडक, स्वागताध्यक्ष अमरावती मंडल के प्रबंध संचालक राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गौरीशंकर हेडा, प्रकाश उधवानी, प्रवीण धानक, महेश बजाज, संजय मुनोत, सुरेश शर्मा सचिव और संजय उपाध्याय, विक्की पनिया एवं विनय शर्मा सहसचिव, कोषाध्यक्ष संजय चोपडा, राजेंद्र चोपडा, सहकोषाध्यक्ष नकुल डाबी, रितेश आसोपा, गणेश तोष्णीवाल, पूजा-अर्चना प्रफुल्ल दवे, प्रसाद वितरण गिरीश बजाज, श्याम वर्मा, जुगल दवे, संजय जैन, अशोक अंदुरे, प्रचारक महेश शर्मा, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, सुरेश रतावा, रोहित छांगानी, एड. सुमीत शर्मा, मंडल प्रमुख महेंद्र चोपडा, कार्यकारिणी सदस्य – रसीकभाई जोगी, अविनाश पाटिल, राजेश साहू, मनीष हिरोडे, विशाल राठी, अनिल गोगटे, केशव पुरोहित, गोपाल दायमा, प्रवीण दायमा, गोविंद मालानी, अक्षय डोबा, राजुभाउ उज्जैनकर, सलाहकार समिति – पं. वसंत दवे, डॉ. चंदू सोजतिया, एड. प्रशांत देशपांडे, एड. प्रकाश चितलांगे, विनोद डागा, जुगलकिशोर पटेरिया, सदस्य – चंदुभाउ दायमा, मनोज कटारिया, सुरेश पांडे, पप्पु छांगानी, नवल चांडक, श्याम शर्मा, ओम सोनी, राजू शर्मा, पं. करण पुरोहित, अशोक पुरोहित, अनुपम ठाकुर, अंकित हेडा, मोहन जडिया, राजेश शर्मा, गोविंद सोमाणी, अनिल भाटी, भोपा महाराज, दीपक चोपडा, अमन मावकर, संजय मुथा, सुनील गुप्ता, पुष्पराज शर्मा, बाबूसेठ कडेल, जीतू व्यास, दिलीप हरसोडिया, शैलेश लुल्ला, मनोज जोगी, प्रमोद चोपडा, श्याम गुप्ता, राजेश व्यास, संजय केशवानी, पवन व्यास आदि की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही. संपूर्ण परिसर भक्तिभाव से ओतप्रोत हो गया है.

Back to top button