डॉ. प्रवीण भाई तोगडिया का भव्य सत्कार
राजेश मिश्रा के निवास पर संगठन विस्तार व हिंदू एकता पर हुई चर्चा

अमरावती/दि.16- अमरावती भाजपा के उत्तर भारतीय महामोर्चा अध्यक्ष राजेश मिश्रा के निवास पर सोमवार 13 अप्रैल को एक विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. डॉ. तोगडिया के आगमन पर ढोल-नगाडो और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया. राजेश मिश्रा एवं उनके परिजनों ने तिलक लगाकर तथा शॉल श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान रहा. कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीण तोगडिया और राजेश मिश्रा के बीच संगठनात्मक व सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. इसमें राष्ट्र निर्माण में उत्तर भारतीय समाज की भूमिका संगठन के विस्तार तथा हिंदू समाज में एकता व जागरूकता बढाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो पर विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर राजेश मिश्रा ने कहा कि डॉ. प्रवीण तोगडिया का मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणादायी हैं. उनके सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए हम उत्तर भारतीय समाज और हिंदू धर्म की मजबूती के लिए सदैव कार्यरत रहेंगे.
कार्यक्रम में भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष निखिल तिवारी, तुषार राजेश मिश्रा, उत्तर भारतीय ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष सतीश तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा तिवारी, प्रसाद देशपांडे, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, रवि खांडेकर, प्रवीण पोटे पाटिल, विनय तिवारी, निरज तिवारी, विकी आटोर, प्रवीण गौरी, विशाल कुलकर्णी, विजय शर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश महामंत्री अनिल साहू, सनातन धर्म जिला संयोजक निलेश खतारे, चंद्रशेखर भोंदू, श्याम नितनवरे, शैलेश पोद्दार सहित वीएचपी, आरएसएस, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति संगठन, हिंदू महासभा, केसरी संघ एवं भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बडी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के समापन पर डॉ. प्रवीण भाई तोगडिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने का संदेश दिया और मिश्रा परिवार के आतिथ्य की सराहना की.





