वायरल वीडियो मामले की जांच हेतु ‘एसआईटी’ गठित
एसपी विशाल आनंद ने किया विशेष जांच दल का गठन

* डीवाईएसपी शुभमकुमार करेंगे मामले की जांच
* एसआईटी में 10 पुलिस अधिकारियों व 36 पुलिस कर्मियों का समावेश
अमरावती /दि.15- जुडवां शहर में उजागर हुए सेक्स स्कैंडल मामले की जांच के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने विशेष जांच दल यानि एसआईटी का गठन किया है. सहायक पुलिस अधीक्षक एवं अचलपुर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी शुभमकुमार के नेतृत्व में गठित किए गए इस विशेष जांच दल में 10 पुलिस अधिकारियों व 36 पुलिस कर्मियों का समावेश किया गया है. जिसके बाद डीवाईएसपी व एसडीपीओ शुभमकुमार ने परतवाडा पुलिस से इस मामले से संबंधित जांच के सभी सूत्र एवं मामले के साथ जुडे सभी सबूतों को अपने कब्जे में लेते हुए तेजी के साथ मामले की पडताल करनी शुरु की है. जिसके तहत इस मामले में पकडे गए चारों आरोपियों से भी एसआईटी द्वारा पूछताछ करनी शुरु की गई है.
बता दें कि, दो दिन पूर्व यह जानकारी सामने आई थी कि, अचलपुर-परतवाडा परिसर में रहनेवाले एक युवक के कई नाबालिग लडकियों के साथ रहनेवाले अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है. ऐसे वीडियो देखते ही देखते अचलपुर व परतवाडा क्षेत्र से वास्ता रखनेवाले सोशल मीडिया ग्रुप पर बडी तेजी के साथ वायरल भी होने शुरु हुए थे. जिसकी जानकारी सामने आते ही वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों के परिजनों एवं परिचितों में जबरदस्त हडकंप व्याप्त हो गया था. ऐसे में परतवाडा पुलिस ने मामले का स्वसंज्ञान लेते हुए अपराध दर्ज कर जांच-पडताल शुरु की थी. जिसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहा युवक परतवाडा के गटरमलपुरा परिसर में रहनेवाला अयान अहमद तनवीर अहमद रहने की पुष्टि हुई थी. इस जानकारी के सामने आते ही परतवाडा पुलिस ने अयान अहमद को तुरंत गिरफ्तार करने के साथ ही उसके तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया था. इसी बीच इस मामले को लेकर भाजपा व कांग्रेस जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं सहित कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इस मामले की जांच हेतु एसआईटी गठित किए जाने तथा आरोपियों के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई किए जाने की मांग उठानी शुरु की गई. साथ ही आज जुडवां शहर में इसी घटना को लेकर रोष प्रकट करने हेतु बंद भी रखा गया. ऐसे में इस मामले को लेकर लगातार बढतेे जनाक्रोश एवं राजनीतिक दबाव को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने आज 46 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किए जाने की घोषणा की.
इस संदर्भ में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी डॉ. शुभमकुमार की अगुवाई में गठित किए गए इस एसआईटी में परतवाडा पुलिस स्टेशन के थानेदार व जांच अधिकारी पीआई सुरेश म्हस्के, ग्रामीण अपराध शाखा प्रमुख पीआई किरण वानखडे व ग्रामीण साईबर पुलिस स्टेशन के पीआई अशोक लांडे सहित वाचक शाखा के एपीआई अनूप वाकडे व एपीआई गौतम इंगले, भरोसा सेल की एपीआई प्रियंका भोयर, साईबर सेल के एपीआई संतोष गुर्जर, चांदुर रेलवे की पीएसआई वीणा पंडे, परतवाडा की पीएसआई स्नेहल आडे, अपराध शाखा के पीएसआई सागर हटवार एवं वाचक शाखा के एएसआई प्रभाकर बोदडे व समरसपुरा पुलिस स्टेशन के एएसआई सुधीर काले सहित पोहेकां दीपक राऊत, नीलेश काले, पल्लवी खांडे, रवींद्र बावने, बलवंत दाभणे, भूषण पेठे, पंकज फाटे, सचिन मिश्रा, विजय राठोड, अमोल लवणकर, शैलेश तिवारी, मंजू ढगे, शीतल वाकोडे, राजेंद्र कंकाले, सारिका अठूर, सचिन होले, सुधीर राऊत, पुरुषोत्तम बावनेर, श्रीकांत वाघ, सुचिता इंगले, सुधा बेलसरे, सचिन भोंबे, नापोकां अजीत राठोड तथा पोकां प्रवीण बाखडे, आशीष मुंढे, पवन ढोके, संदीप जुगनाके, शिवा शिरसाट, शुभम शर्मा, सचिन कोफने, राहुल खर्सान, नितिन कलमटे व अक्षय मोहोड का समावेश किया गया है. एसआईटी में शामिल किए गए सभी अधिकारियों अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अब इस मामले की जांच के पूरा होने तक इसी मामले की जांच को पूरी प्राथमिकता दी जाएगी, ऐसा भी एसपी विशाल आनंद द्वारा स्पष्ट किया गया है.





