माउली में अनाज भंडारण पर मार्गदर्शन
कीट नियंत्रण पर भी प्रात्यक्षिक और प्रशिक्षण

माहुली जहांगीर/दि.22 – ग्रामीण कृषि कार्यानुभव कार्यक्रम अंतर्गत माहुली जहांगीर में पी.आर. पोटे पाटील कृषि महाविद्यालय, अमरावती के विद्यार्थियों द्बारा किसान व ग्रामवासियों के लिए ‘संग्रह में अनाज कीडे व उनका व्यवस्थापन’ इस विषय पर प्रात्यक्षिक व जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों कोे संग्रह दौरान होनेवाले नुकसान कम करने के लिए आधुनिक व शास्त्रीय व्यवस्थापन पध्दति की जानकारी देना था.
कार्यक्रम में अनाज संग्रह में प्रमुख कीडे जैसे की चावल में सोंडे, अनाज में साेंंडे, लाल कीडे और पतंगवर्गीय कीडे की पहचान कराई गई. इस कीडी के कारण अनाज का वजन, गुणवत्ता और भाव कैसे कम होते इसकी जानकारी चित्र व प्रत्यक्ष नमुने की सहायता से समझाकर बताया गया.
इसके बाद अनाज संग्रह से पूर्व ध्यान रखना जरूरी है. अनाज योग्य आर्द्रता तक सूखाना, कोठार व गोदाम की स्वच्छता, पुराना व नया अनाज अलग रखना, स्वच्छ व हवाबंद पोते का उपयोग, संग्रह किए गये अनाज को नियमित रूप से चेक करना तथा शिफारिशनुसार सुरक्षित कीट व्यवस्थापन उपाय योजना का प्रात्यक्षिक दिखाया गया तथा अनाज संग्रह में स्वच्छता, प्रतिबंधात्मक उपाय और समय पर निरीक्षण का महत्व विशेष अधोरेखित किया गया.
कार्यक्रम दौरान किसानों ने अनाज संग्रह में विविध समस्या संबंध में प्रश्न पूछे. उपस्थित विद्यार्थियों ने उनकी शंका का निराकरण कर शास्त्रीय सलाह दी. इस मार्गदर्शन के कारण कम खर्च में अनाज की सुरक्षित संग्रह व्यवस्थापन कर आर्थिक नुकसान टाला जा सकता है. ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया.
कार्यक्रम में गांव के किसान, युवक ग्रामवासी बडी संख्या में उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के लिए रूतिक पुंड, प्रणव पुरी, यज्ञेश राउत, हर्षवर्धन राउत और कशीश सरोदे इन विद्यार्थियों ने परिश्रम किया. यह कार्यक्रम महाविद्यालय ने प्राचार्य डॉ. अनिल ठाकरे, उप प्राचार्य प्रा. नीतेश चौधरी, कार्यक्रम समन्वयक प्रा. श्वेता देशमुख और कार्यक्रम अधिकारी प्रा. मदन जाधव और कीटकशास्त्र विभाग के प्रा. प्राप्ती दंडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.





