भाजपा महिला मोर्चा का ‘देवाभाउ कृषि माहुली सोहला’

मोर्चा प्रभारी आरती वानखडे के नेतृत्व में जिले की महिला किसानों को नि:शुल्क कृषि किट

अमरावती/दि.22- राज्य की महिला किसानों को भी मान्यता देने और पुरूष किसानों समान सभी शासकीय योजनाओं के लाभ देनेवाले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के जन्मदिन उपलक्ष्य महिलाओं को खेतीबाडी में आत्म निर्भर करनेवाला एक नया प्रयोग भाजपा अमरावती महिला मोर्चा द्बारा प्रभारी आरती राजेश वानखडे के नेतृत्व में मेलघाट जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रियंका मालठाणे और मोर्शी जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनीता तिखिले की पहल से साकार हो रहा है. यह समारोह अमरावती और अचलपुर में विशेष उपक्रम आयोजित कर किए जा रहे हैं. जिसके तहत देहाती भागों की महिला किसानों को विशेष कृषि कीट का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है. जिले में आज अत्यंत उत्साह से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
महिलाओं को खेती किसानी में उनके महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करने का यह प्रयोग महाराष्ट्र के कृषि क्षेत्र में एक नया इतिहास रचनेवाला है. उपक्रम अंतर्गत मिट्टी परीक्षण प्रशिक्षण देने और उसका उपजाउपन समझने का प्रात्यक्षिक दिया जा रहा है. जिला कृषि विज्ञान केन्द्र और स्थानीय कृषि अधिकारी एवं पंकृवि के विशेषज्ञ महिलाओं को खेती में मिट्टी का सैम्पल लेकर उपजाउपन देखकर बुआई करने के बारे में बता रहे हैं.
भाजपा महिला मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश ने सीएम देवाभाउ के फोटो युक्त कीट तैयार किए है. पर्यावरणपूरक कपडे की थैली में उन्नत सब्जी बीज, जैविक खाद, गांडुल खाद, खेती के उपयोगी औजार जैसे खुरपी, हसिया और पानी की बोतल का समावेश है.
महिला मोर्चा प्रभारी तथा भाजपा नेत्री आरती राजेश वानखडे ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण के मार्गदर्शन में विधायक चित्रा वाघ की कल्पना से लाडले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के जन्मदिन उपलक्ष्य आयोजित भव्य समारोह में बारिश के बावजूद बडी संख्या में अचलपुर और अमरावती की महिला किसान बहनें उत्साह से उपस्थित रही.

Back to top button