होली का उत्साह ठंडा
कार ने कुचला बाइक सवार को

* भीड ने रोका रास्ता
भंडारा/दि.4 – तुमसर रोड के खापा-खरपी मोड पर तेज रफ्तार कार और दुपहिया के बीच भयंकर टक्कर में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई. जिससे होली पर्व का उत्साह कम हो गया. अन्य दो लोग इस दुर्घटना में गंभीर जख्मी हुए हैं. मृत का नाम गोलू कांबले है. दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड ने उक्त स्थान पर रास्ता रोको आंदोलन किया. 4 घंटे चक्काजाम किया गया. गोलू कांबले का शव लेकर प्रदर्शन किया गया.
जानकारी के अनुसार खापा चौक भंडारा-तुमसर-बपेरा और रामटेक-गोंदिया इन दो मार्गों का संगम वाला चौक है. यहां कई दिनों से बार-बार दुर्घटनाएं होने के कारण यातायात सुचारु करने की मांग लोगों ने कर रखी है. आज पुन: तीव्र गति से आती कार ने दुपहिया चालक को कुचल दिया. जिससे लोगों ने मृतक का शव लेकर बीच सडक आंदोलन शुरु कर दिया. यहां न तो दिशा दर्शक है न यातायात के अन्य कोई साइन बोर्ड. इसलिए ग्रामीणों ने गुस्सा व्यक्त किया. दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार की तोडफोड कर दी. फलस्वरुप मार्ग पर घंटों यातायात अवरुद्ध हो गया था.