डॉ. नरेंद्र भिवापूरकर अंध विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया

अमरावती/दि.17 – डॉ. नरेंद्र भिवापूरकर अंध विद्यालय एवं आश्रित अंध कर्मशाला, अमरावती में 80वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम में अमरावती महानगरपालिका के नगरसेवक बबलू शेखावत के हाथों ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रविण मालपाणी ने की.
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष राजेश डागा, कोषाध्यक्ष सुनील सरोदे, आजी-माजी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी तथा विद्यालय और कर्मशाला के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. संस्था के हीरक महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अथक परिश्रम और महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों का इस अवसर पर मान्यवरों के हाथों विशेष सत्कार किया गया. ध्वजारोहण के बाद उपस्थितों ने वंदे मातरम्, राष्ट्रगान और महाराष्ट्र गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद अंध विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों का उत्साह देखकर बबलू शेखावत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. साथ ही संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में संस्था को हरसंभव एवं भरीव सहयोग देने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थापकीय अधीक्षक पंकज मुदगल ने किया, जबकि मुख्याध्यापक नवनाथ इंगोले ने उपस्थितों का आभार व्यक्त किया.

Back to top button