स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को पुरस्कारों का वितरण

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा वडाली परिसर

अमरावती/दि.17 – अमरावती मनपा उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला क्रमांक 14, वडाली में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर नगरसेविका पंचफुलाताई चव्हाण, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अर्चना वाघमारे, श्री माहुलकर, हलदे ताई, मुख्याध्यापक योगेश पखाले, केंद्र समन्वयक अनुप भारंबे, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापिका सुनंदा मेहरे तथा स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पछेल की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया.
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. विद्यार्थी नए गणवेश में कार्यक्रम में शामिल हुए. विद्यार्थियों ने मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में चित्रकला, रंगभरण और राखी बनाने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं. इन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा. नगरसेविका पंचफुलाताई चव्हाण ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. मुख्याध्यापक योगेश पखाले ने विद्यालय में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी देते हुए अभिभावकों से निःशुल्क शिक्षा का लाभ उठाने का आह्वान किया. साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध विभिन्न शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया.
* आकर्षण बने नन्हे देशभक्त
कार्यक्रम में छोटे बच्चे सेना के जवान, भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई सहित विभिन्न देशभक्ति से जुड़ी वेशभूषा में पहुंचे. इन नन्हे-मुन्नों ने उपस्थित नागरिकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बने. कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय की शिक्षिकाओं नीलिमा लव्हाले, वैशाली देशमुख, प्रणिता देशमुख, मनीषा वाकोडे, सुलोचना डाखोले, ज्योत्स्ना गवई, स्मिता वानखडे, चेतना बोंडे, ज्योति सातपुते, अनिता विधाते, मोनिका पंधरे, निशा चव्हाण, करिश्मा गोफने, प्रगति मोरकर, रेखा गरबले, देवकन्या बाभूलकर, कल्पना सवई, पिंजरकर मैडम तथा रूपाली आडोले ने विशेष प्रयास किए.

Back to top button