एलआईसी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मोर्शी/दि.30- भारतीय जीवन बीमा निगम की मोर्शी सैटेलाइट शाखा की ओर से शहर के श्री शिवाजी प्राइमरी इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते तापमान के बीच अधिक से अधिक वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना था.
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की मुख्याध्यापिका दीपाली निकम ने की. मुख्य अतिथि के रूप में एलआईसी वरुड शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दीपक भुसारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर मोर्शी सैटेलाइट शाखा के शाखा प्रबंधक सचिन देशपांडे, विकास अधिकारी विवेक मानकर, विक्की परतेती, अभिकर्ता गजानन कालकर, किरण नाकाडे, वैभव राऊत, नरेंद्र निकम, विद्यालय की पर्यवेक्षिका वैशाली डहाके तथा अंकुश कोहले सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रगति चोरे ने किया, प्रस्तावना नरेंद्र निकम ने रखी, जबकि आभार प्रदर्शन वैशाली डहाके ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में प्रज्वल ढोले, वैभव फंदे तथा विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा.