श्री वल्लभ फाउंडेशन स्कूल में मनाई लोकमान्य तिलक जयंती

नांदगांव पेठ/दि.25– स्थानीय श्री वल्लभ फाउंडेशन स्कूल में लोकमान्य तिलक जयंती के निमित्त शाला की प्राचार्या अश्विनी मानेकर की प्रमुख उपस्थिति में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सर्व प्रथम लोकमान्य तिलक की प्रतिमा का पुजन कर पुष्पमाला अर्पित की गई और उनका अभिवादन किया गया.
लोकमान्य तिलक के राष्ट्र प्रेम, शैक्षणिक विषय की भूमिका, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और सामाजिक कार्यो को लेकर विद्यार्थियों को सविस्तार मार्गदर्शन किया गया और उनके विचारों को विद्यार्थी आत्मसात कर आदर्श नागरिक बने ऐसा आवाहन किया गया. विद्यार्थियों ने भी लोकमान्य तिलक के जीवन कार्यो पर प्रकाश डालते हुए उस्त्फूर्त सहभाग लिया. कार्यक्रम में दिव्या सोलंके, चैताली जांभुलकर, अश्विनी धांडे, तेजस्विनी टारपे, वैष्णवी इंगोले, मयुरी धर्माले, ऋषिकेश मानेकर सहित सभी शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे.

Back to top button