17 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

इस्कॉन मंदिर कौंडण्यपुर का आयोजन

* विधायक राजेश वानखडे रहेगे उपस्थित
* सुबह 9.30 बजे रथ यात्रा प्रारंभ, दोपहर 2 बजे समापन
तिवसा /दि.14– श्रीश्री रुक्मिणी द्वारकानाथ मंदिर (इस्कॉन श्रीधाम) कौंडण्यपुर की और से हर साल की तरह इस साल भी शुक्रवार 17 जुलाई को भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया है. इस भव्य जगन्नाथ यात्रा के दौरान विधायक राजेश वानखडे प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे. साथ ही संपूर्ण महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सो से भाविक भी बडी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. इस साल रथ यात्रा के मुख्य यजमान का मान नागपुर निवासी कांचन कमलेश ठवकर को मिला है.
उल्लेखनीय है कि, पहले जगन्नाथ यात्रा सिर्फ जगन्नाथपुरी तक ही सीमित थी. लेकिन अब देश के विश्वविख्यात संत इस्कॉन संस्थापक आचार्य भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद की असीम कृपा से जगन्नाथ यात्रा देश-विदेश में निकाली जाती है. संपूर्ण सृष्टि के स्वामी भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा महारानी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर शहर में भ्रमण कराया जाता है. चौक-चौराहों पर रथ यात्रा का भाविकों द्वारा स्वागत किया जाता है. यात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए भाविक चलते है. रथ के साथ चलनेवालों के सभी पाप नष्ट हो जाते है और उन्हें वैकुंठ की प्राप्ती होती है. इस्कॉन संस्थापक आचार्य श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के शिष्य इस्कॉन पदयात्रा मिनिस्टर महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ द्वारा जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित विश्वविख्यात कीर्तन सम्राट त्रिदंडी सन्याशी प.पू. लोकनाथ स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में श्रीधाम कौंडण्यपुर में हर साल की तरह इस साल भी इस्कॉन संस्था द्वारा भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा शुक्रवार 17 जुलाई को निकाली जाएंगी.
रथ यात्रा का शुभारंभ सुबह 9.30 बजे होगा. उससे पूर्व सुबह 8.30 बजे पहनडी विजय कार्यक्रम संपन्न होगा और उसके पश्चात 9 बजे भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा की प्रतिमा को रथ पर स्थापित किया जाएगा और उसके पश्चात उन्हें छप्पनभोग अर्पण किया जाएगा. महाआरती के बाद उपस्थित सभी मान्यवरों का सत्कार किया जाएगा और उसके पश्चात भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत होगी. जगन्नाथ यात्रा संपूर्ण कौंडण्यपुर की परिक्रमा कर दोपहर 2 बजे इस्कॉन मंदिर कौंडण्यपुर पहुंचेगी, जहां रथ यात्रा का समापन किया जाएगा. दोपहर 2 बजे के पश्चात सभी भाविकों को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. महाप्रसाद के प्रमुख यजमान के तौर पर नागपुर के कमलेश ठवकर उपस्थित रहेंगे. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में सभी भाविक उपस्थित रहकर दर्शन करें, ऐसा आवाहन इस्कॉन कौंडण्यपुर के अध्यक्ष अक्रूर प्रभु ने किया है.

Back to top button