अंजनगांव बारी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल का आयोजन

अंजनगांव बारी/दि.14- विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल (सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल) अमरावती अंतर्गत महात्मा ज्योतिराव फुले जनस्वास्थ्य योजना व आयुष्यमान भारत प्रधानमंत्री जनस्वास्थ्य योजना के संयुक्त तत्वावधान में हालही में अंजनगांव बारी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अमोल नराटे और विशेष कार्य अधिकारी मंगेश मेंढे के मार्गदर्शन में किया गया. ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को तज्ञ वैद्यकीय अधिकारियों से योग्य उपचार व वैद्यकीय सलाह जगह पर ही उपलब्ध करवाने का शिविर का मुख्य उद्देश्य था.
इस विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर को परिसर के नागरिकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया. शिविर में कर्करोग, हृदयरोग, मेंदू रोग, बालरोग जैसी गंभीर बीमारियों सहित किडनी से संबंधित विकार, किडनी प्रत्यारोपण, प्लास्टिक सर्जरी और कान-नाक-गले से संबंधित रोगों की तज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच की गई तथा एनसीबी (बिगर संसर्गजन्य बीमारी) अंतर्गत आनेवाले मरीजों की स्किनिंग की गई.
शिविर में 70 मरीजों की जांच की गई. उनमें से आवश्यक उपचार वाले 6 मरीजों को अमरावती स्थित विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल में रेफर किया गया. इन सभी का उपचार शासकीय योजना अंतर्गत निशुल्क किया जाएगा. शिविर में वैद्यकीय अधिकारी सपना गुप्ता, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. रिंकुजय केचे, शिविर समन्वयक अधिकारी भूपेंद्र जेवडे, अधिपरिचारिका कशिश दामले, अधिपरिचारक मिलिंद भगत, फार्मासिस्ट प्रतिभा राठोड, एंबुलेंस चालक दीपक शर्मा, कक्ष सेवक अभिजीत उदयकर, स्वास्थ्य सेविका सुजाता रोडगे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.





