पीआर पोटे पाटिल एज्युकेशनल ग्रुप में महाराष्ट्र दिन मनाया गया
महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षक व कर्मचारी रहे उपस्थित

अमरावती/दि.2- पीआर पोटे पाटिल एज्युकेशनल ग्रुप अमरावती 1 मई महाराष्ट्र दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया. महाराष्ट्र राज्य की स्थापना 1 मई 1960 को हुई. इस निमित्त यह दिन महाराष्ट्र दिन के रुप में हर वर्ष बडे ही अभियान के साथ मनाया जाता है.
कार्यक्रम के शुरुआत में संस्था के प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ. पीआर पोटे पाटिल इंजिनीयरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी. एम. जावंधिया के हाथों ध्वजारोहण किया गया. पश्चात उपस्थितों ने राष्ट्रगीत व महाराष्ट्र गीत गायन कर देशभक्ति व राज्याभिमान व्यक्त किया. इस अवसर पर ग्रुप के सभी महाविद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे. महाराष्ट्र की समृद्ध परंपरा व विकास के योगदान की याद ताजा कर एकात्मता का संदेश दिया गया.





