महर्षी पब्लिक स्कूल में गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया

विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्प प्रदान कर लिया आशिर्वाद

अमरावती/दि.31-स्थानीय महर्षी पब्लिक स्कूल में गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरू पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया था. भारतीय संस्कृति में गुरू का स्थान सर्वोच्च माना गया है. गुरू केवल ज्ञान प्रदान करनेवाले शिक्षक ही नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करन ेवाले, उनमें श्रेष्ठ संस्कार विकसित करने वाले तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करनेवाले सच्चे मार्गदर्शक होते है. विद्यार्थियों को हमारी समृध्द गुरू-शिष्य परंपरा के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संचालक प्रकाश राठी एवं स्वाती राठी ने की. इस अवसर पर कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों ने पुष्पगूच्छ भेट कर अतिथियों का स्वागत किया. वहीं कक्षा 5 वीं के एक छात्र ने गुरू पूर्णिमा के महत्व तथा जीवन में शिक्षा की अमूल्य भूमिका पर विचार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करती है. नैतिक मूल्यों का विकास करती है. तथा उज्वल भविष्य की मजबूत निम रखती है. इसके पश्चात छात्रवास के एक विद्यार्थी ने भी अपने मनोगत के माध्यम से शिक्षकों के प्रती कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन, स्नेह और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया.
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि, संसार के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में किसी ना किसी गुरू का महत्वपूर्ण योगदान होता है. गुरू के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशिर्वाद से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है. पुस्तके ज्ञान प्रदान करती है. किंतु उस ज्ञान का सही उपयोग करना गुरू ही सिखाते है. गुरू विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों तथा उचीत निर्णय लेने की क्षमता विकास करते है. जिससे वे जीवन की चुनौतियों का साहस पूर्वक सामना कर सकें. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्प प्रदान कर उनका आशिर्वाद लिया. कार्यक्रम के दौरान गुरू-शिष्य परंपरा के प्रती श्रध्दा, सम्मान और कृतज्ञता का वातावरण बना रहा. यह कार्यक्रम सभी उपस्थितों के लिए प्रेरणादायी व अविस्मरणीय साबित हुआ.

Back to top button