मांडवा में बडी कार्रवाई

7 गौवंश के साथ 6.6 लाख का माल जब्त

चांदुर रेलवे/दि.13- पुलिस ने आज तडके गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम मांडवा परिसर में गौवंश की अवैध तस्करी पकडी. 7 गौवंश के साथ पिकअप वाहन सहित 6.6 लाख रूपए के माल जब्ती का दावा पुलिस ने किया. दो आरोपी इरशाद खान युसूफ खान (35, हैदरपुरा) और शेख हारून शेख मेहबूब (45, मांडवा) को पकडा गया. आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. उन्हें कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
यह कार्रवाई चांदुर रेलवे के उप निरीक्षक रोहित कुदले, हे.कॉ. योगेश नेवारे, हे.कॉ. रवि भुताडे, कांस्टेबल संदीप वासनिक, नीलेश गरजे, स्वप्निल परिहार के दल ने की. पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से गौवंश की अवैध ढुलाई होने की भनक लगते ही कार्रवाई की गई. गौवंश को मेडिकल जांच पश्चात उचित प्रबंधन हेतु गौशाला में भेजा गया है.

Back to top button