मेजर राजेंद्र बघेल ने अंबादेवी तक किया ‘लोटांगण’
सूखे से त्रस्त अमरावती के लिए अनोखी प्रार्थना

* राजकमल चौक से अंबादेवी मंदिर तक की लोटांगण यात्रा
* इंद्रदेव से अच्छी बारिश के लिए की गई प्रार्थना
* लोटांगण यात्रा में श्रध्दालुओं का उमडा जनसैलाब
* सभी ने अंबादेवी व एकविरा देवी मंदिर जाकर माथा टेका
* सच्चे मन से की गई प्रार्थना हुई स्वीकार, यात्रा के दौरान ही पानी बरसा
अमरावती/दि.21– जिले में अच्छी बारिश की कामना को लेकर माजी सैनिक संगठन के कार्यकर्ता मेजर राजेंद्रसिंह बघेल द्वारा आज राजकमल चौक से अंबादेवी व एकविरा देवी मंदिर तक लोटांगण यात्रा निकाली गई तथा इंद्रदेव से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना भी की गई. इस लोटांगण यात्रा में अनेकों भाविक श्रध्दालुओं की अच्छी खासी उपस्थिती रही. सभी ने लोटांगण करते हुए अंबादेवी मंदिर परिसर पहुंचे मेजर राजेेंद्रसिंह के साथ अंबादेवी व एकविरा देवी मंदिर जाकर माथा टेका तथा सूखे से परेशान किसानों और आम नागरिकों के लिए दोनों देवियों के समक्ष अच्छी बारिश हेतु प्रार्थना भी की गई. खास बात यह रही कि, इस लोटांगण यात्रा के दौरान ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा. यात्रा में शामिल लोगों का मानना है कि मां अंबादेवी ने भक्तों की प्रार्थना स्वीकार कर ली है और जिले पर अपनी कृपा बरसाई है.
बता दे कि, इस बार अमरावती सहित विदर्भ क्षेत्र में मानसून का आगमन काफी विलंब से हुआ. साथ ही शुरूआती दौर की बारिश के बाद बारिश पूरी तरह से नदारद हो गई थी तथा एक बार फिर भीषण गर्मी वाला मौसम बन गया था. जिसके चलते सूखे वाली स्थिती का आलम था. ऐसे में जिले में बारिश की कमी से किसान चिंतित हो गए थे और खरीफ फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे थे. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज सुबह राजकमल चौक से श्री अंबादेवी मंदिर तक राजेंद्र सिंह बघेल ने लोटांगण यात्रा निकालकर इंद्रदेव एवं मां अंबादेवी से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की. राजेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि यह यात्रा किसानों की खुशहाली और जिले को सूखे से बचाने के उद्देश्य से निकाली गई थी. उन्होंने कहा कि प्रकृति की कृपा से बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.
यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता दर्ज कराई थी. इनमें सीमादेवी बघेल, खुशी बघेल, विहानसिंह बघेल, पूजा परिहार, नीतू चव्हाण, गायत्री पटेल, वर्षा बघेल, शालिनी डोईजड, अभिमान डोईजड, हंसराज येंडे, प्रदीप अण्णा बद्रे, नीरज बद्रे, मनोज मानकर, जितू ठाकूर, छोटू जाधव, राजेश आखेगावकर, राज मालोदे, सूरजसिंह ठाकूर, कैलाससिंह ठाकूर, राजकुमार कनोजिया, गौरव उपरेलू, किरण तायडे, नंदू गुल्हाने, बबनराव रडके, राजू खैर, अरुण मानेकर, दिनेश हिराणी, विजू ठाकूर तथा राजा चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु और मित्र परिवार उपस्थित थे. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जिले में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि तथा सुख-शांति की कामना की.
खास बात यह रही कि, इस लोटांगण यात्रा के पूरी होते-होते अमरावती शहर सहित जिले में बारिश होनी शुरू हो गई. जिसके चलते मेजर राजेंद्रसिंह बघेल सहित लोटांगण यात्रा में शामिल श्रध्दालुओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल दिखाई दिया. सभी श्रध्दालुओं का मानना रहा कि, ईश्वर ने उनके द्वारा सच्चे दिल से की गई प्रार्थना को स्वीकार कर लिया है. अब बारिश शुरू होने के बाद लोगों में यह चर्चा है कि सामूहिक प्रार्थना और आस्था का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है. किसानों ने भी बारिश शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आगामी दिनों में अच्छी वर्षा जारी रहती है तो खरीफ फसलों को नया जीवन मिलेगा और खेती-किसानी को संबल प्राप्त होगा. वहीं श्रद्धालुओं ने मां अंबादेवी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की.





