नाती के साथ घुम रही महिला के गले से मंगलसूत्र छिना

भटवाडी, महावीर नगर के पास की घटना

प्रतिनिधि/ दि.२४

अमरावती– चेन स्नाचींग, लूटमारी जैसी घटना लॉकडाउन के दौरान काफी देखने को मिल रही है. आज फिर राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र के भटवाडी महावीर नगर के पास अपने नाती के साथ घुम रहीे महिला के गले पर झपटा मारकर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने मंगलसूत्र छिनकर भाग गया. महिला ने राजापेठ पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी नाती के साथ घर के सामने घुम रही थी. उसी वक्त एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार सामने से आया और महिला के गले पर झपटा मारकर गले से २० हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र छिनकर फरार हो गया. महिला ने चिखपुकार की तब तक वह आंखोें से ओझल हो गया था. इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लूटेरे के खिलाफ दफा ३९२ के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button