सराफा में मन्नूभाई जवेरी फहराएंगे तिरंगा

शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की धूम

* सराफा, बर्तन बाजार, स्वर्णकार के कार्यक्रम तय
अमरावती/दि.13 – शहर में आजादी का पर्व उत्साह, उमंग से मनाने के लिए सभी तैयार है. ध्वजारोहण के अनेकानेक कार्यक्रम जगह-जगह रखे गए है. आयोजन की तैयारी बराबर हो रही है. जवाहर गेट परकोटे के पास तीन रंगों में हमेशा की तरह शानदार सजावट की जा रही है. उसी प्रकार रंगबिरंगी रोशनी भी जगमगाएगी. शहर में तिरंगा रैली भी जोरदार वातावरण बना रही है. गेट के अंदर सराफा, सुवर्णकार, बर्तन बाजार युवक मंडल और अनेक शालाओं में ध्वजारोहण का राष्ट्रीय कार्यक्रम उत्साह से आयोजित होता है.
जिला स्वर्णकार संघ के प्रताप चौक स्थित ध्वजारोहण में अनिल मुखडकर तिरंगा फहराएंगे. अध्यक्ष अजय तिनखेडे और पदाधिकारी की उपस्थिति रहेगी. बर्तन बाजार युवक मंडल पिछले तीन दशकों से नियमित रुप से ध्वजारोहण और कार्यक्रमकर्ता आ रहा है, इसी कडी में इस बार डॉ. घनश्याम बाहेती और कन्हैयालाल डाबी के हस्ते वहां झेंडावंदन होगा.
सराफा व्यापारी असो. की ओर से आयोजित ध्वजवंदन कार्यक्रम में मधुसूदन उर्फ मन्नूभाई जवेरी के हस्ते ध्वजारोहण होगा. अध्यक्ष राजेंद्र भंसाली और अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे. असो. ने सभी सराफा व्यवसायी, सुवर्णकार, गलाई वाले, पटवेकरी से सुबह 8.30 बजे ठीक समय पर उपस्थित रहने का आवाहन किया है. शहर की शालाओं में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. बालगोपालों से लेकर युवा वर्ग में आजादी के उत्सव की उमंग दिखाई पड रही है.

 

Back to top button