अमराठी भाषी वाहन चालकों के लिए मराठी भाषा कार्यशाला कल

आरटीओ कार्यालय में होगा आयोजन

अमरावती/दि.14 – महाराष्ट्र शासन के परिवहन विभाग द्वारा ‘महाराष्ट्र माझा, मराठी माझी – संवाद भाषा अभियान 2026’ के तहत अमराठी भाषी ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है. यह कार्यशाला 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, अमरावती के सभागार में आयोजित होगी.
यह अभियान महाराष्ट्र परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोकण मराठी साहित्य परिषद तथा मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है. कार्यशाला में कोकण मराठी साहित्य परिषद की सचिव प्रा. दीपा ठाणेकर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनुपमा उजगरे, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी उर्मिला पवार तथा उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नंदकिशोर काले मार्गदर्शन करेंगे. इस पहल का उद्देश्य ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को मराठी भाषा में प्रभावी, सहज और आत्मविश्वास के साथ संवाद करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि राज्य में आने वाले यात्रियों से बेहतर संवाद स्थापित हो सके और मराठी भाषा के प्रति सम्मान व आत्मीयता भी बढ़े. आयोजकों ने क्षेत्र के सभी ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों से कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है. यह जानकारी प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, अमरावती के जनसंपर्क अधिकारी अनिल मानकर ने दी.

Back to top button