मराठवाडा फिर थर्राया, आज हिंगोली में आया भूकंप

रिक्टर स्केल पर 3.5 की दर्ज हुई तीव्रता

* दो दिन पहले भी तीन जिलों में थर्रायी थी जमीन
हिंगोली /दि.11- मराठवाडा के हिंगोली में आज एक बार फिर भूकंप का जोरदार झटका महसूस हुआ. आज सुबह 11.26 बजे हिंगोली शहर सहित वसमत व औंढा नागनाथ परिसर में जमीन जबरदस्त ढंग से थर्रायी तथा घरों के पत्रे और घर में रखे बर्तन जोर-जोर से हिलते हुए बजने लगे. जिसके चलते लोगों में काफी हद तक घबराहट वाला माहौल बन गया तथा कई लोग खुद को सुरक्षित रखने हेतु खुले स्थानों की ओर दौडने लगे. सौभाग्य से इस भूकंप में किसी भी तरह की जनहानी व वित्तीय हानी नहीं हुई. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई.
बता दे कि, दो दिन पहले भी मराठवाडा के तीन जिलों में आधी रात के आसपास भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए थे. जिसके चलते नागरिकोें में डर व चिंता वाला वातावरण बना हुआ है. दो दिन पूर्व हिंगोली, परभणी व नांदेड जिलों में आए भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्टर दर्ज की गई थी. हिंगोली में गुरुवार को तडके 1.30 बजे आए भूकंप का केंद्र वसमत तहसील केे शिरली गाव में जमीन से 10 किमी निचे था. इसके कुछ ही समय बाद रात 2.15 बजे 3.6 तथा रात 3.23 बजे 4.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया. इस बार भूकंप का केंद्र औंढा नागनाथ तहसील के काकडदाभा गांव के निचे रहने की जानकारी सामने आयी है. इस भूकंप के झटके वसमत, हिंगोली, कलमनुरी व औंढानागनाथ तहसील में काफी तीव्रता के साथ महसूस किए गए. जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने पूरी रात जागकर निकाली. आमदरी गांव में एक घर की दीवार ढह गई है तथा 10 से 12 घरों की दिवारों में दरारे पड गई है. वहीं पांघरा शिंदे गांव में 50 से 60 घरों की दिवारों में दरारे पडी है. यह जानकारी मिलते ही जिलाधीश राहुल गुप्ता ने इस क्षेत्र में हुए नुकसान का तुरंत ही पंचनामा करने का आदेश जारी किया है. साथ ही जिलाधीश राहुल गुप्ता ने नागरिकों से बिल्कुल भी नहीं घबराने और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने का आवाहन किया है.

Back to top button