रिफॉर्म क्लब में भव्य रक्तदान
मान्यवरों की उपस्थिति

* चढ्ढा परिवार का आयोजन
अमरावती/दि.24– रिफॉर्म क्लब में आज शौर्य और रायशा चढ्ढा के छठवें जन्मदिन उपलक्ष्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. मान्यवरों ने उपस्थित रहकर राहुल प्रदीप वीर चढ्ढा और परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी. रक्तदान शिविर के माध्यम से मानव सेवा का सुंदर संदेश दिया गया. गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा ने शौर्य और रायशा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी.
इस समय गुरुद्वारा सभा की अध्यक्षा चरणजीत कौर उर्फ रीना नंदा, सचिव नरेंद्रपाल सिंह पाली अरोरा, हरबक्शसिंह उबोवेजा, शरणपाल सिंह अरोरा, प्रल्हाद सिंह साहनी, ताजींदर सिंह उबोवेजा, मदनलाल मोंगा, प्रदीप चढ्ढा, आशीष मोंगा, लकी नंदा, राहुल चढ्ढा, निक्शा चढ्ढा, डॉ. प्रफुल्ल कडू, लक्ष्मीकांत लढ्ढा, डॉ. अभिजीत देशमुख, गुरुविंदर सिंह राजू मोंगा, रेणू चढ्ढा, महेंद्र भूतडा सहित मान्यवरों की उपस्थिति रही. पीडीएमएमसी की टीम ने रक्त संकलन में योगदान किया.





