29 जुलाई को ऑर्ट ऑफ लिविंग का गुरु पूर्णिमा महोत्सव
दक्षिणा मूर्ति होम, गो-पूजा, गुरुपूजा, सत्संग व ज्ञानचर्चा का आयोजन

* अभियंता भवन में विशेष गुरुपूर्णिमा सत्संग
अमरावती /दि.24- परमपूज्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकरजी के कृपा-आशीर्वाद से ऑर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा बुधवार 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह दक्षिणामूर्ति होम एवं गो-पूजा तथा शाम को विशेष गुरुपूजा, भव्य सत्संग और ज्ञान चर्चा का आयोजन होगा. आयोजकों ने श्रद्धालू व नागरिकों से बडी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन किया है.
महोत्सव का शुभारंभ प्रात: 6 बजे ऑर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में दक्षिणामूर्ति होम एवं गो-पूजा से होगा. मान्यता है कि, दक्षिणामूर्ति होम से ज्ञान, बुद्धि, स्मरण शक्ति तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है. शिक्षा और करियर में भी सफलता मिलती है व आध्यात्मिक उन्नति के साथ जीवन से नकारात्मकता दूर होती है. वहीं गो-पूजा से गोमाता का आशीर्वाद प्राप्त होकर घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और पुण्य की वृद्धि होती है.
इसके पश्चात शाम 7 बजे के रात 9 बजे तक अभियंता भवन शेगांव नाका में परमपुज्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकरजी की प्रेरणा से विशेष गुरुपूर्णिमा सत्संग का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर गुरु पूजा, भव्य सत्संग, ज्ञान चर्चा तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शन का भी आयोजन होगा. आयोजकों ने सभी नागरिकों से परिवार सहित उपस्थित होकर गुरुकृपा का लाभ लेने की अपील की है. आयोजकों के अनुसार गुरुपूर्णिमा, ज्ञान, कृतज्ञता और गुरु-शिष्य परंपरा का पावन उत्सव है. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से आध्यात्म, संस्कार तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.