3.12 करोड रुपए का एमडी प्रकरण

मुख्य सूत्रधार का 16 तक रिमांड बढ़ा, अन्य तीन जेल रवाना

* मुख्य आरोपी से मिली है अनेक महत्वपूर्ण जानकारी
* फरार आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं
अमरावती/दि.14 – गत रविवार 8 मार्च को मुर्तिजापुर से दुपहिया मोपेड वाहन पर अमरावती आते समय सुकली वनारसी मार्ग पर 2 किलो 80 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दबोचे गए दोनों आरोपियों समेत गिरफ्तार चारो आरोपियों का आज पुलिस रिमांड समाप्त होने पर क्राईम ब्रांच के दल ने चारो को फिर से न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने मुख्य सूत्रधार अब्दुल फहीम अब्दुल रहीम उर्फ फहीम एम.बी. की पुलिस हिरासत 16 मार्च तक बढ़ाकर दिया है. जबकि अन्य तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए है.
बता दे कि गत रविवार 8 मार्च को क्राईम ब्रांच के दल ने निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के सुकली वनारसी से लालखडी मार्ग पर जाल बिछाकर अब्दुल फहीम अब्दुल रहीम उर्फ फहीम एम.बी. और शेख अयान शेख रमजान को पकडकर उनके पास से 3 करोड 11 लाख 85 हजार रुपए मूल्य का एमडी बरामद किया था. इन आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद गवलीपुरा निवासी दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर 14 मार्च तक पुलिस हिरासत में लिया गया था. इस प्रकरण की क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण जांच कर रहे है. जांच के दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ के दौरान एक आरोपी के घर से तलाशी के दौरान और 62 ग्राम एमडी बरामद की गई थी. इस सनसनीखेड प्रकरण में मुख्य सूत्रधार अब्दुल फहीम से क्राईम ब्रांच के दल को अनेक महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. इस कारण पुलिस ने आज चारो आरोपियों को पुलिस रिमांड समापत् होने पर फिड़ से न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत अवधि बढ़ाकर देने का अनुरोध न्यायालय से किया. न्यायालय ने अब्दुल फहीम को 16 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने और अन्य तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल रवाना करने के निर्देश दिए. इस प्रकरण में मुंबई के महीम से जिन दो माफियाओं ने आरोपियों को एमडी की खेप दी थी, उनका पता नहीं चल पाया है. वहीं अमरावती के छह अन्य आरोपी अभी भी फरार है. इसके अलावा दो और आरोपियों का इस अवैध व्यवसाय में हाथ रहने का पुलिस को पता चला है. इन सभी फरार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है.

Back to top button