मेरे दोस्त के साथ संबंध रख, कर्जा माफ हो जाएगा
पति ने ही पत्नी पर बनाया अनैतिक संबंध हेतु दबाव

* पति के दोस्त ने भी कर्ज की ऐवज में शरीर सुख देने की रखी मांग
अमरावती/दि.29 – स्थानीय खोलापुरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत रहनेवाली 38 वर्षीय विवाहिता के पति ने अपने सिर पर रहनेवाला कर्ज खत्म करने के लिए उससे अपने दोस्त के साथ अनैतिक संबंध रखने हेतु दबाव बनाया. साथ ही विवाहिता के पति के दोस्त ने भी उसके समक्ष खुद को शरीर सुख देने की मांग रखी और इसकी ऐवज में उसका कर्जा माफ करवा देने की बात कही. जिससे त्रस्त विवाहिता ने इसकी शिकायत खोलापुरी गेट पुलिस थाने में दी. जिसके आधार पर खोलापुरी गेट पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत विवाहिता के पति के दोस्त रहनेवाले राहुल गजभिये (40, यशोदा नगर गली नं. 2) के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया.
इस संदर्भ में विवाहिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक विगत 10 अप्रैल को राहुल गजभिये नामक एक दोस्त को लेकर उसका पति शराब पीकर घर लौटा था. जिसे देखते ही उक्त विवाहिता ने अपने क्रेडीट कार्ड पर बैंक से लिए गए कर्ज के बारे में पूछा, तो विवाहिता के पति ने बताया कि, उसने राहुल गजभिये से काफी उधार पैसे लिये है. वह तूझे बहुत पंसद करता है. इस कारण मेरा कर्ज पूरी तरह अदा करना होगा, तो तूझे उसके शरीरसुख की मांग पूरी करनी होगी. लेकिन विवाहिता ने पति की इस शर्त को ठूकरा दिया. तब विवाहिता के पति ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की. विवाहिता का आरोप है कि, राहुल गजभिये हमेशा ड्यूटी से घर लौटते समय उसका पीछा करता हुआ अकोली तक आता है. 10 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे के दौरान विवाहिता ड्यूटी पर जा रही थी, तब राहुल गजभिये उसके पीछे आया और अकोली रेल्वे स्टेशन के पास रोककर कर्ज पूरी तरह से माफ करने शरीरसुख की मांग करने लगा. लेकिन विवाहिता उस समय ड्यूटी पर चली गई. वह काफी भयभीत थी. विवाहिता का आरोप है कि, उसका पति राहुल गजभिये यह हमेशा गालीगलौज कर उसे मानसिक रुप से परेशान करते है. पुलिस ने राहुल गजभिये के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





