मनसे, शिवसेना उबाठा व किसानों की आक्रमक भूमिका

आखिरकार तहसीलदार की मध्यस्थता से ज्वार खरीदी केंद्र शुरु

दर्यापुर /दि.11– महाराष्ट्र शासन की ओर से ज्वार की खरीदी खरीदी-विक्री संघ दर्यापुर के माध्यम से की जा रही है. परंतु खरीदी के समय की अंतिम तारीख समीप आने पर भी खरीदी शुरु नहीं की गई थी. जिसमें किसानों व मनसे तहसील अध्यक्ष मनोज तायडे ने तहसीलदार रवींद्र कानडजे को निवेदन सौंपकर खरीदी केंद्र शुरु करवाई थी. खरदी केंद्र का उद्घाटन भी जनप्रतिनिधियों के हस्ते किया गया था. एक किसान से ज्वार की खरीदी भी की गई थी. लेकिन दूसरे ही दिन खरीदी-विक्री संघ ने खरीदी बंद कर दी.
खरीदी केंद्र को पुन: शुरु करने किसान तथा शिवसेना उबाठा, युवा सेना के जिलाध्यक्ष अंकुश पाटिल कावडकर व उनके सहकारी तथा मनसे के तहसील अध्यक्ष मनोज तायडे तहसील कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार तथा आपूर्ति अधिकारी से चर्चा कर दूसरे दिन 11 बजे तहसीलदार के कक्ष में कृषि अधिकारी, खरीदी-विक्री संघ अध्यक्ष, व्यवस्थापक व संचालक तथा मनसे, शिवसेना उबाठा व किसानों की बैठक बुलाई गई.
बैठक में जब तहसीलदार के कक्ष में यह सभी पहुंचे तब कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था. इस पर मनसे, शिवसेना उबाठा के पदाधिकारी व किसान आक्रमक हुए. बैठक में किसानों व कार्यकर्ताओं की आक्रमक भूमिका को देखते हुए तहसीलदार ने मध्यस्थी कर ज्वार खरीदी केंद्र शुरु करने के आदेश खरीदी-विक्री संघ को दिए. खरीदी शुरु होने पर किसानों व मनसे तथा शिवसेना उबाठा के पदाधिकारियों ने तहसीलदार रवींद्र कानडोज का आभार व्यक्त किया.

Back to top button