इर्विन और डफरीन सहित सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं का होगा कायाकल्प

अस्पतालों की दुरूस्ती व रंगरोगन के लिए 5 करोड रूपयों की निधि

अमरावती /दि.11- जिले की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं की इमारतों में दुरूस्ती, रंगरोगन, ड्रैनेज व्यवस्था में सुधार व अन्य आवश्यक निर्माण कार्यो के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड रूपए की निधि मंजूर की है. 1 जून को सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने इस संदर्भ में शासन निर्णय जारी किया है. राज्य के 34 जिले में स्वास्थ्य संस्था के लिए 5 करोड रूपए का निधि मंजूर किया गया है. जिसमें अमरावती का भी समावेश है.
शासन द्बारा मंजूर किए गये निधि से जिला सामान्य अस्पताल ‘इर्विन’ तथा जिला स्त्री अस्पताल ‘डफरीन’ उपजिला अस्पताल, ग्रामीण अस्पताल तथा अन्य शासकीय आरोग्य संस्था मे मूलभूत सुविधा की दुरूस्ती को गति मिलेगी. अनेक जगह पुरानी इमारतें, गलती, अधूरी ड्रेनेज व्यवस्था, रंगरोगन का अभाव और अन्य देखभाल विषयक समस्या होने से मरीज व रिश्तेदारों को असुविधा का सामना करना पडता था. इस निधि से आवश्यक दुरूस्ती के काम हाथ में लिए जायेंगे. केन्द्र शासन के 2022 के आयपीएचएस मार्गदर्शक सूचनानुसार आवश्यक सुधारना कर काम किए जायेंगे.
* पीडब्ल्यू डी की तकनीकी मान्यता आवश्यक
शासनदेशानुसार काम हाथ में लेने से पूर्व सार्वजनिक बांधकाम विभाग की तकनीकी मान्यता लेना अनिवार्य रहेगा. ब्यौरे में ऑक्सीजन, पाइपलाइन, वातानुकूलन यंत्रणा के लिए आवश्यक जगह सहित सुधारना करने की सूचना दी गई है.
* अस्पताल की सुविधा में होगी सुधारना
जिले के लिए मंजूर हुई इस निधि के कारण शासकीय अस्पताल की भौतिक अवस्था सुधारने में सहायता होगी. अस्पताल की गलती, खराब ड्रेनेज व्यवस्था, रंगरोगन और अन्य देखभाल विषयक समस्या दूर करने में मदद व सेवा गुणवत्ता में वृध्दि होने की अपेक्षा है.

Back to top button