नागपुर के जिला व सत्र न्यायाधीश का तबादला

मुंबई हाईकोर्ट ने किये अनेक न्यायाधीशों के ट्रान्सफर

नागपुर/दि.27- मुंबई हाईकोर्ट ने राज्य के अनेक प्रमुख जिला व सत्र न्यायाधीशों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किये है. इन तबादलों में विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, चंद्रपुर, यवतमाल और भंडारा के मुख्य जिला व सत्र न्यायाधीश शामिल है.
जारी अधिसूचना के मुताबिक नागपुर के मुख्य जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश सुराणा का तबादला बीड कर दिया गया है. उनकी जगह यवतमाल के मुख्य जिला व सत्र न्यायाधीश एससी मुनघाटे को नागपुर जिला व सत्र न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति दी गई है. मुंबई हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल स्वप्निल खटी द्वारा सोमवार को यह अधिसूचना जारी की गई. इसके अनुसार चंद्रपुर के मुख्य जिला व सत्र न्यायाधीश एसएस भीष्म का तबादला धुलिया किया गया है. जबकि बीड के मुख्य जिला व सत्र न्यायाधीश एएल यावलकर को यवतमाल में नियुक्त किया गया है. इसके अलावा धुलिया के मुख्य जिला व सत्र न्यायाधीश एमए आनंद का तबादला भंडारा किया गया है.

Back to top button