उबाठा छोड नरेंद्र पडोले शिंदे सेना में
सांसद श्रीकांत शिंदे ने किया स्वागत

* विधायक बच्चू कडू और अरुण पडोले की उपस्थिति
अमरावती/दि.3 – शिवसेना उबाठा को जिले में फिर बडा झटका मिला है. उसके जिला प्रमुख नरेंद्र पडोले आज शिवसेना शिंदे में शामिल हो गए. स्वयं सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने नरेंद्र पडोले का पार्टी में स्वागत किया. इस समय पूर्व मंत्री और पार्टी विधायक बच्चू कडू, जिला प्रमुख अरुण पडोले और अन्य लीडर्स मौजूद थे. नरेंद्र पडोले ने जिले में विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में काम करने का विश्वास व्यक्त किया है.
उनके साथ शिवसेना उबाठा के तहसील उप प्रमुख नरेश भाकरे, विभाग प्रमुख नरेंद्र अकोलकर, युवा सेना तहसील उप प्रमुख ऋषिकेश चंद्रशेखर सगने, उपविभाग प्रमुख विजय खेसे ने भी शिवसेना शिंदे में प्रवेश कर लिया है. बहुसंख्य पदाधिकारी, शाखा प्रमुख, संपूर्ण शाखा सहित अमरावती में विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में, मंत्री संजय राठोड और शिवसेना नगरसेवक दिनेश बूब के नेतृत्व में शिवसेना शिंदे में प्रवेश करने का निर्णय लिया.





