मोर्शी में राष्ट्रीय हत्ती रोग दिन मनाया
विद्यार्थियों ने निकाली जनजागृति रैली

मोर्शी/दि.6– स्थानीय उप जिला अस्पताल में राष्ट्रीय किटजन्य रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय हत्ती रोग दिवस मनाया गया. हत्ती रोग मायक्रोफायलेरिया की कमी के वजह से होता है. मायक्रोफायलेरिया के कृमी क्युलेक्स मच्छर के माध्यम से मनुष्य के शरीर में प्रवेश करते है. क्युलेक्स मच्छर की उत्पत्ती गंदे पानी में होती है. जिसमें अपने घर के आस-पास गंदे पानी को जमा न होने देने का आवाहन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाता है.
हत्ती रोग दिन के निमित्त उप जिला अस्पताल में वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. प्रमोद पोतदार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शरद जोगी, जिला हत्ती रोग अधिकारी डॉ. ज्युनेत के मार्गदर्शन में हत्ती रोग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्रीराम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली और शहर में हत्ती रोग की जनजागृति की. इस समय अस्पताल के कर्मचारी विनय शेलुरे, प्रकाश मंगले, प्रशांत बेहरे, संघपाल कांबले, नंदू थोरात, ऋषी दहेकर, अक्षय शेवाले, विनोद डहाके तथा श्रीराम नर्सिंग कॉलेज के मुख्याध्यापक राहुल ढवल और सभी शिक्षक उपस्थित थे.