नवनीत राणा बडी पापूलर हैं, वे हमें चिल्लर समझती हैं
कांग्रेस नेता वडेट्टीवार द्वारा तीखी टिप्पणी

* शिवसेना नेता संजय गायकवाड को भी लिया आडे हाथ
अमरावती/दि.23 – महाराष्ट्र कांग्रेस के बडे लीडर विजय वडेट्टीवार ने बीजेपी की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा की आलोचना करते हुए तीखी टिप्पणी कर डाली. कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में वडेट्टीवार ने कह दिया कि, नवनीत राणा हमें चिल्लर समझती है. क्योंकि मोदी को वे थोक समझती है. वे कितनी महान है क्योंकि वे काफी पापूलर हिरोइन है. उनके पास रजत पट का आकर्षण है. उस दृष्टि से हम चिल्लर भी ठहराए जाएंगे.
विजय वडेट्टीवार ने नवनीत राणा द्वारा किये गये जातीवादी वक्तव्यों को लेकर पूर्व सांसद पर हमला किया. उन्होंने यहां तक कहा कि, नवनीत राणा जाति का जहर फैलाने के लिए ही पोषित विषवल्ली (जहर की डाली) है. बता दें कि, नवनीत राणा ने पहले वडेट्टीवार का बयानों का उत्तर दिया था. राणा ने कह दिया था कि, ऐसे हरे विषैले सांपों का कांगे्रस ने जतन किया है. जिसका वडेट्टीवार ने तगडा उत्तर दिया. राणा ने वडेट्टीवार को चिल्लर कहा था.
वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि, हरा सांप विषैला नहीं होता. दरअसल जो गोरे होते है, वे ही अधिक विषैले हो सकते हैं. इसका अध्ययन कर ले तो उत्तर मिल जाएगा. इस समय कांग्रेस के स्थानीय सभी पदाधिकारी और नेतागण मौजूद थे. वडेट्टीवार ने परतवाडा के सेक्स स्कैंडल पर कहा कि, महिलाओं को आगे आना चाहिए. शिकायत देने की हिम्मत दिखानी चाहिए. यह महत्वपूर्ण नहीं है कि, महिलाएं कौनसी जाति या धर्म की है अथवा आरोपी कौन से जाति धर्म का है. परतवाडा में जातीय रंग देने का जो लोग प्रयत्न करते हैं, वहीं लोग खरात प्रकरण में कुछ नहीं बोलते. मोझरी के विहिंप पदाधिकारी पर भी कुछ नहीं बोलते.
कांग्रेस नेता ने शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड के ऑडियो क्लीप के बारे में भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि, संजय को गंजा कर छोडेंगे. संविधान में जो है उसी की सीमा में रहकर बोलना चाहिए. ऐसी धमकियां देना ठीक नहीं. सरकार ने यह देखना चाहिए. विधायक पर अपराध दर्ज करने की मांग भी वडेट्टीवार ने कर डाली. उन्होंने बताया कि, प्रा. गोविंद पानसरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में जो लिखा है, वह सही लिखा है.





