मंगला माता संस्थान में कल से नवरात्रि यात्रा
श्री क्षेत्र पिंपरी में प्रबंध

अमरावती/दि.10 – बालयोगी संत श्री मंगला माता चैरिटेबल ट्रस्ट पिंपरी, तलेगांव मोहना, तहसील चांदुर बाजार में कल 11 अक्तूबर से नवरात्रि यात्रा महोत्सव प्रारंभ हो रहा है. सभी 9 दिन विविध आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन नवरात्रि दौरान होगा. संस्थान ने भाविकों से सभी आयोजनों में उत्साहपूर्ण सहभाग का आवाहन किया है.
उल्लेखनीय है कि, श्री संत मंगला माता संस्थान में हजारों भाविक उमडते हैं. अत: नवरात्रि दौरान गौ माता का पूजन, महिला मंडलों के भजन के कार्यक्रम होंगे. कल सुबह 10 बजे घटस्थापना होगी. अष्टमी होम-हवन पूजन सोमवार 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होंगे. उपरांत दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद का कार्यक्रम रहने की जानकारी मंगला माता चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी.





