अब मजे से जाओ गोवा

मडगांव ट्रेन नियमित

* बडनेरा से बुधवार और शनिवार को जाएगी
अमरावती/दि.15– नागपुर-मडगांव ट्रेन संख्या 1139/1140 को नियमित कर दिया गया है. बडनेरा यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जाएगी. लौटती यात्रा शनिवार और मंगलवार रहेगी. बता दें कि, अकोला के सांसद अनूप धोत्रे ने ट्रेन को नियमित करने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर प्रयास किए थे. जिससे मध्य रेलवे ने सप्ताह दो दिन ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है. परसों 16 मई से यह ट्रेन नई संख्या 11203/11204 के साथ चलाई जाएगी.
नागपुर से बुधवार और शनिवार को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान करेगी. वहीं लौटती यात्रा मडगांव से शुक्रवार और सोमवार को रात 8 बजे ट्रेन नागपुर के लिए रवाना होगी. बडनेरा में शाम 6 बजे आगमन और 6.04 बजे प्रस्थान होगा. लौटते समय मडगांव-नागपुर एक्सप्रेस शाम 5.20 आगमन, 5.24 प्रस्थान रहेगा. ट्रेन की कुल दूरी 1342 किमी है. यात्रा का समय 26 घंटे 40 मिनट है.
* बल्लारशाह-मुंबई ट्रेन शीघ्र
चंद्रपुर और आसपास के सभी नगरों के विद्यार्थियों, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए रेल सुविधा बढाते हुए बल्लारशाह-मुंबई सीधी ट्रेन की घोषणा की गई है. विधायक सुधीर मुनगंटीवार की डिमांड पर रेल मंत्री ने नई यात्री गाडी स्वीकृत की है. जिसे शीघ्र नियमित चलाया जाएगा. चंद्रपुर बढते उद्योग और शिक्षा केंद्रों के कारण प्रदेश की राजधानी से ट्रेन कनेक्टीविटी सभी के लिए सुविधा बढाने की प्रतिक्रिया व्यक्त हो रही है.

Back to top button