अहो जिनशासनम् के अंतर्गत बिखरे भक्ति के सुर

चेन्नई से पधारे मोहनजी गोलेछा ने उपस्थितों को किया मंत्रमुग्ध

अमरावती/दि.8 – भाव विशुध्दी वर्षावास के अंतर्गत श्री जैन श्वेतांबर बडा मंदिर एवं दादावाडी संस्थान की ओर से बडनेरा रोड स्थित दादावाडी में आज सुबह 9 बजे से अत्यंत संवेदनशील एवं अध्यात्मिक विषय पर विशेष भक्तिमय कार्यक्रम अहो जिनशासनम का आयोजन किया गया. यह आयोजन कैवल्यधाम तीर्थप्रेरिका प्रवर्तिनी पूज्य स्नेह यशाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 के पावन सानिध्य में किया गया है.
कार्यक्रम में जिनशासन के गौरव को आंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. मोहन गोलेछा (चेन्नई) ने अपने सुमधुर आवाज में भक्तिमय प्रस्तुति दी. जिससे सारा वातावरण भक्तिमय हो गया था. वहीं जैनोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करनेवाली चेन्नई निवासी डॉ. निर्मला जैन व श्रीमती ममता जैन दोनों विशेष रूप से उपस्थित रही. उन्होंने उपस्थितों को जैन संस्कृति को लेकर मार्गदर्शन दिया. सभी अतिथियों का श्री संघ की ओर से भरत खजांची, परेश शाह, नविनचंद बुच्चा, सुगनचंद बोथरा, कीर्ति बाफना आदि मान्यवरों के हस्ते स्मृतिचिन्ह देकर सत्कार किया गया. कार्यक्रम में भरत खजांची, एड. विजय बोथरा, अनिल बोथरा, जितू गोलेच्छा, महिपाल भंसाली, सुशील गोलेच्छा, विनोद सामरा, पन्नालाल ओस्तवाल, इंदर सुराना, मानक ओस्तवाल, अभय कोटेचा, संजय मुणोत, दीपक खिवसरा, अजय भंसाली, मनिष सकलेचा, मंजू भंडारी, जानवी सकलेचा, लता बोथरा, ममता कर्नावट, मंजू गोलेच्छा, संगीता चोरडिया, सरला लुनिया, हर्षा कटारिया आदि के साथ समाज बंधु-भगिनी की उपस्थिति रही.

Back to top button