नाना ने अपने दाह संस्कार के लिए

निकाल रखी थी सूखी लकडियां

* अंतिम इच्छा रह गई, गणेश थोरात फूट-फूटकर रोए
* संपूर्ण डोणजे गांव शोक में डूबा
पुणे/दि.8- वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर का पुणे के डोणजे गांव की नानाची वाड में आज शाम अंतिम संस्कार होने जा रहा है. समूचा डोणजे गांव शोक में डूबा है. नाम फाउंडेशन के सीईओ गणेश थोरात ने बताया कि, नाना ने अपने दाह संस्कार के लिए लकडियां निकालकर रखी थी. यह कहते-कहते थोरात बिलख पडे. फफक-फफककर रो दिए. उन्होंने कहा कि, नाना के जाने से हमारे सिर से छत्र हट गया है. संपूर्ण महाराष्ट्र नाना का परिवार था.
थोरात ने बताया कि, नाना शीघ्र ही सूखाग्रस्त भागों का दौरा करनेवाले थे. उनकी वह इच्छा अपूर्ण रह गई. नाना पाटेकर का पार्थिव शाम को पुणे लाया जाएगा. थोरात ने बताया कि, महाराष्ट्र शासन द्वारा संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है. गणेश थोरात ने यह भी बताया कि, कल नाना को अंतिम कॉल आबा बागुल का रहा. वे किसी पुरस्कार के बारे में बोल रहे थे. नाना ने कहा था कि, वे पुरस्कार स्वीकार नहीं करते.

Back to top button